फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NA

Lucknow News: बोले मेधावी, प्रधानमंत्री के टिप्स से दूर हुआ तनाव

Sat, 28 Jan 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Jan 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
NA
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लेकर जिले में शुक्रवार को गजब का उत्साह दिखाई दिया। सीबीएसई, सीआईएससीई व यूपी बोर्ड के सभी विद्यालयों में टीवी, प्रोजेक्टर व लैपटॉप आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को जोड़ा गया। लाइव प्रसारण में विद्यार्थियों संग जुड़े पीएम ने समय प्रबंधन को जीवन का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा समय प्रबंधन के आसान तरीके मां से सीखिए, वह दिन से रात तक बिना थके सारे काम समय पर करती है। कार्यक्रम के दौरान सत्यप्रेमी नगर स्थित वारिस चिल्ड्रेंस एकेडमी में भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय में सांसद उपेंद्र सिंह रावत, भिटरिया स्थित आकांक्षा चिल्ड्रेन कॉलेज में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, बाबा गुरुकुल एकेडमी में जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश मौजूद रहे। इसी क्रम में फतेहपुर के आचार्य चंद्र देव इंटर कॉलेज में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, हैदरगढ़ स्थित जवाहरलाल इंटर कॉलेज में विधायक दिनेश रावत ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जनपद के 21 मेधावियों का हुआ सम्मान

बाराबंकी। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर व जिला स्तर पर मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12 के योगेश प्रताप सिंह, अभिमन्यु वर्मा व प्रवीण कुमार को सीएम योगी ने लखनऊ में एक-एक लाख रुपए का चेक व टैबलेट देकर सम्मानित किया। अन्य 18 मेधावियों को जिले में सम्मानित किया गया। इनमें इंटरमीडिएट की मान्या गुप्ता,शताक्षी, आरती वर्मा, विशाल कुमार गिरि, कृतिका गुप्ता, अंशिमा सिंह और हाई स्कूल की अदिति वर्मा, हमजा अंसारी, कुशाग्र बैसवार, आयुषी वर्मा, नंदिनी पांडेय, चंदन यादव, श्रुति मिश्रा, मयंक मौर्य, अंकुर वर्मा, मोनिका गौतम, निशा शामिल रहे। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक मेधावी को 21 हजार रुपए धनराशि का चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed