फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NA

Lucknow News: शिक्षक संघ ने उच्च शिक्षा मंत्री से विवि की मांग रखी

Mon, 23 Jan 2023 05:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Jan 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
NA
मेधावियों के साथ उच्च ​शिक्षा मंत्री।
गोंडा। विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ (ऑक्टा) की ओर से मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग की गई। संघ के महामंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की अगुवाई में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। जबकि अनुदानिक महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक डॉ. दिलीप शुक्ला ने अल्पवेतन में कार्यरत हजारों शिक्षकों के विनियमितीकरण समेत पांच सूत्री मांगों वाला ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शिक्षकों के 17 सूत्री ज्ञापन में मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने के साथ पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पीएचडी के उपरांत वेतन वृद्धि, शोध-निदेशकों को अतिरिक्त मानदेय सुनिश्चित किए जाने, छूटे हुए मानदेय शिक्षकों का आमेलन, महाविद्यालयों में विभागाध्यक्ष के पद को फिर से शुरू करने शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष तथा शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सकीय सुविधा प्रदान किए जाने सहित अन्य मांग शामिल है। ज्ञापन देने वालों में प्रो. रामसमुझ सिंह, प्रो. जेबी पाल, प्रो. मंशाराम वर्मा, प्रो. मुकुल सिन्हा, प्रो. जयशंकर तिवारी, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed