राजद्रोह मामला: पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी बोले- मेरे शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने बताया कि राजनीतिक रूप से उन्हें नुकसान पहुंचाने और जनता को गुमराह करने के लिए उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने अपने खिलाफ हुए राजद्रोह के मुकदमे को लेकर कहा कि राजनीतिक रूप से मुझे नुकसान पहुंचाने और जनता को गुमराह करने के लिए मेरे शब्दों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मैंने कहा था कि पहले के दिनों में उतना अत्याचार नहीं हुआ है जितना आज हो रहा है। मैंने किसी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है।
My words are being misquoted to politically harm me & mislead the public. I had said that there haven't been as much atrocities in earlier days as today. I haven't made any remarks against anyone: Former UP Governor Aziz Qureshi on sedition case against him for remarks against CM pic.twitter.com/ug4aQik5yg
— ANI UP (@ANINewsUP) September 6, 2021विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी बीते दिनों सांसद आजम खां के घर गए थे। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया है कि लोगों की भीड़ की उपस्थिति में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तुलना शैतान से की थी। सरकार के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था। साथ ही सरकार और आजम खां की लड़ाई को इंसान और शैतान की लड़ाई करार दिया था।
आरोप है कि पूर्व राज्यपाल का बयान दो समुदायों के बीच शत्रुता आदि की भावनाओं को भड़काने वाला है तथा जान बूझकर लांछन लगाना एवं समाज में अशांति पैदा करने की श्रेणी में आता है। इसी के बाद अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में भाजपा नेता आकाश सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने कुरैशी पर राजद्रोह की धारा 124 ए समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।