{"_id":"64ede8079cc6a344cb052d54","slug":"muzaffarnagar-student-thrashing-case-human-rights-commission-serves-notice-to-chief-secretary-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर छात्र पिटाई : एनएचआरसी ने मुख्य सचिव व डीजीपी को भेजा नोटिस, चार हफ्ते में रिपोर्ट देने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर छात्र पिटाई : एनएचआरसी ने मुख्य सचिव व डीजीपी को भेजा नोटिस, चार हफ्ते में रिपोर्ट देने का आदेश
Wed, 30 Aug 2023 12:20 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:20 AM IST
सार
इस घटना का वीडियो 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी थी। वीडियो में एक निजी स्कूल के शिक्षिक द्वारा एक छात्र की आस्था का बेतुके तरीके से जिक्र करते हुए सहपाठियों को उसे पीटने का आदेश देने की रिकॉडिंग थी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर का मामला। शिक्षिका ने छात्र को पिटवाया।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मुजफ्फरनगर के स्कूल में एक छात्र की सहपाठियों से कराई गई पिटाई की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों से चार हफ्ते में पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है, जिसमें दोषी शिक्षक पर हुई कार्रवाई, एफआईआर की स्थिति और पीड़ित छात्र को मुआवजा देने के बारे में जानकारी मांगी गई है। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी पूछा है।
विज्ञापन
बता दें कि आयोग ने मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। दरअसल, इस घटना का वीडियो 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी थी। वीडियो में एक निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा एक छात्र की आस्था का बेतुके तरीके से जिक्र करते हुए सहपाठियों को उसे पीटने का आदेश देने की रिकॉडिंग सामने आई थी। यह स्कूल मुजफ्फरनगर जिले का खुब्बापुर गांव में था। आयोग ने इस प्रकरण को मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन माना है। नोटिस में दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक, जो कि स्कूल का मालिक भी है, उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के मानदंडों को पूरा नहीं करता है। वहीं पीड़ित छात्र के परिजनों के मुताबिक कक्षा के दौरान पहाड़ा के गुणा में गलती करने पर शिक्षक के इशारे पर उसे पीटा गया था। घटना के बाद परिजनों ने उसे स्कूल से निकाल लिया है।
विज्ञापन