आगरा में धर्मांतरण पर उबला मुसलमानों का गुस्सा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में धर्मांतरण के मुद्दे पर जुमा की नमाज के बाद शुक्रवार को ऐशबाग व शाहमीना शाह में मस्जिदों पर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान हिंदू मुस्लिम एकता के नारे भी लगाए गए।
बाद में ऐशबाग ईदगाह पर प्रदर्शन करने वाले ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तहाद उल मुस्लिमीन ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
शाहमीना शाह में प्रदर्शन का नेतृत्व मौलाना कारी मुश्ताक ने किया। इससे पहले नमाज के वक्त उलमाओं ने अपने संबोधन में आगरा में धर्मांतरण की घटना की निंदा की।
ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जुमा की नमाज अदा कराते वक्त आगरा में धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा कि यह मामला मजहबी आजादी पर हमला है।
विकास को रोकने के लिए खड़ी की जा रही दीवार
सांप्रदायिक ताकतें देश के विकास को रोकने के लिए मजहबी दीवार खड़ी करना चाहते हैं। इस मामले की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की है कि लखनऊ व अलीगढ़ में ऐसे कार्यक्रमों पर सख्ती से रोक लगाना चाहिए।
वहीं, टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुर्रहमान वायजी नदवी ने कहा कि धर्म किसी पर थोपा नहीं जा सकता। इस तरह की हरकत पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। ऐसे मामले मजहबी दूरियां पैदा करते हैं।