फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muslims offered prayer when Hindu played Holi in Ayodhya.

UP: अयोध्या में हिंदुओं के होली खेलने के बाद मुस्लिमों ने पढ़ी नमाज, हर्षोल्लास के साथ मना त्योहार

Fri, 14 Mar 2025 08:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Mar 2025 08:55 PM IST
सार

होली के अवसर पर अयोध्या में हिंदुओं के होली खेलने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज अदा की और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। वहीं, अवध के अलग-अलग जिलों में हर्षोल्लास से त्योहार मनाया गया।

विज्ञापन
Muslims offered prayer when Hindu played Holi in Ayodhya.
अयोध्या में नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में हिंदू समुदाय ने जब होली खेल ली तब दोपहर दो बजे के बाद मुस्लिम समुदाय ने जिले की मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी और मुल्क के अमन - चैन के लिए दुआ मांगी।

विज्ञापन


नमाज पढ़ने के बाद रोजेदार शादाब अहमद ने कहा कि इंतजामिया कमेटी का आदेश हुआ था कि होली के दिन शुक्रवार को रमजान के जुमे की नमाज का समय आगे बढ़ा दिया जाए। इसलिए शहर के साथ पूरे जिले की मस्जिदों में नमाज का समय दोपहर दो बजे के बाद कर दिया गया।
विज्ञापन


हिंदू समुदाय की ओर से होली खेलने के बाद जुमे की नमाज पढ़ी गई। मुस्लिम अमन पसंद समुदाय है। हिंदू भाइयों की होली का रंग संपन्न होने के बाद मुस्लिम समुदाय ने जुमे की नमाज पढ़ी है। अल्लाह ताला से दुआ मांगी गई है कि देश और समाज तरक्की करें। जिले में सभी मस्जिदों में होली का रंग खेलने के बाद जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई है। इस दौरान कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं हुई। वहीं, अवध के अलग-अलग जिलों में हर्षोल्लास से त्योहार मनाया गया: 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमेठी: जमकर बरसे रंग, खूब उड़े अबीर-गुलाल

Muslims offered prayer when Hindu played Holi in Ayodhya.
फाग गीतों पर थिरके लोग - फोटो : amar ujala

रंगों का पर्व होली परंपरागत तरीके से शुकवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह लोग डीजे और साउंड के धुन पर पारंपरिक और फिल्मी गीतों पर थिरकते रहे। रंगों के सतरंगी बौछार, अबीर व गुलाल के गुबार से पूरा वातावरण इंद्रधनुषी हो गया।

शहर के चौक, माधवपुर, कटरा लालगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना, भादर, रामगंज, संग्रामपुर, जगदीशपुर, जामो, इन्होंना, मोहनगंज और जायस में युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेलते हुए जमकर हुड़दंग मचाया। डीजे की धुन पर थिरकते युवा अबीर, गुलाल और रंगों से सराबोर नजर आए। बच्चे गुब्बारे में रंग भरकर एक दूसरे पर फेंक रहे थे। युवा रॉकेट पिचकारी से रंगों की बौछार कर रहे थे। सुबह से लेकर शाम तक लोग होली की मस्ती में डूबे रहे। बुरा न मानो होली है की शोर गूंजता रहा। आने जाने वालों पर भी रंग बरसाया गया। गांवों में होली का नजारा भी शहर जैसे ही रहा।

कुछ स्थानों पर ढोलक की थाप और मजीरे की धुन पर लोग फाग
इन्हौना में गीत गाते हुए होली के जश्न में डूबे रहे। वहीं सुबह मीठे और नमकीन पकवान बनाने के बाद दोपहर में महिलाओं की टोली मोहल्ले और गांव में होली खेलने निकली। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। शाम को होली मिलन का दौर शुरू हुआ।

होलिका दहन
रात 11:30 बजे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। चौराहों पर रखी होलिका में लोगों ने जौ की बालियां भूनीं। लोग अग्नि ले गए और घर के आंगन में रखी होलिका का दहन किया। इस मौके पर होली के गीत और भजन गाए गए। इसके बाद शुभकामनाएं देने का दौर चला। लोगों ने एक-दूसरे को भुने हुए जौ देकर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

बलरामपुर: सद्भाव की होली से कायम रहा सौहार्द

Muslims offered prayer when Hindu played Holi in Ayodhya.
सद्भाव से मनी होली। - फोटो : amar ujala

बलरामपुर जिले में आपसी सद्भाव के साथ होली और पवित्र रमजान महीने में जुमे की नमाज हुई। शहर में दोपहर दो बजे के बाद नमाज हुई, इसी तरह उतरौला और तुलसीपुर में दो बजे के बाद होली का जूलूस निकाला गया। तुलसीपुर में परंपरागत ढंग से देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने होली जूलूस निकालकर लोगों को होली की बधाई दी।

होली उत्सव भोर में 1954 स्थानों पर होलिका दहन के साथ ही पूजन अर्चन से शुरू हुआ। दोपहर में 809 मस्जिदों में जुमे की नमाज हुई। इस दौरान पुलिस सतर्क रही, बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार हुए। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण रहे।

बहराइच: होली के रंग में डूबे लोग 
 शहर से लेकर गांव तक सभी लोग होली के रंग में डूबे दिखे। बृहस्पतिवार की देर रात को जिले भर में होलिका जलाई गई। शहर के छावनी चौराहे पर रात 11.50 पर होलिका दहन हुई। जिसके बाद लोगों नें एक दूसरे को अभीर ग़ुलाल लगाया। दिनभर लोगों नें अभीर ग़ुलाल उड़ाकर व डीजे की धुन पर होली के जश्न में डूबे रहे। शाम को शहर के छावनी चौराहे पर डीजे पर लोगों नें जमकर मस्ती की। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed