फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslim rashtriya manch opposed the killings of animals on bakreed.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बकरीद पर कुर्बानी का किया विरोध, कहा- बहिष्कार करें

Wed, 30 Aug 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Aug 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
muslim rashtriya manch opposed the killings of animals on bakreed.
- फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने ईद-उल-अजहा पर होने वाली जानवरों की कुर्बानी का विरोध किया है। मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक ठाकुर राजा रईस ने मंगलवार को कहा कि बकरीद में कुर्बानी को लेकर मुसलमान भ्रमित हैं। उन्होंने जानवरों की कुर्बानी का बहिष्कार करने की अपील की।

विज्ञापन


विश्व संवाद केंद्र में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अल्लाह के रसूल ने फरमाया है कि पेड़, पौधे, पशु, पक्षी अल्लाह की रहमत हैं उन पर तुम रहम करो तभी अल्लाह की रहमत तुम पर बरसेगी। नबी के फरमान को देखते हुए जानवरों की कुर्बानी नही होनी चाहिए क्योंकि उसमें जान होती है। जब उनसे पूछा गया कि नबी के फरमान के मुताबिक पेड़, पौधों में जान होती है तो क्या सब्जियां भी नही खानी चाहिए तो वह जवाब नही दे सके।
विज्ञापन


अवध प्रांत के संयोजक सैयद हसन कौसर ने गाय की कुर्बानी को हराम बताया। जब उन्हें बताया गया कि इस्लाम में गाय-बकरी की कुर्बानी पर पहले से ही पाबंदी है तो उन्होंने चुप्पी साध ली। इस मौके पर मंच के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक रजा रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी मुसलमानों पर वाजिब

muslim rashtriya manch opposed the killings of animals on bakreed.
प्रतीकात्मक फोटो

ईद-उल-अजहा पर जानवरों की कुर्बानी मुसलमान पर वाजिब है। अल्लाह के नबी का फरमान है कि जो ईमान वाला हैसियत होने के बावजूद कुर्बानी न करे तो वो हमारी ईदगाह में न आए। जमीयत उलमा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सलमान खालिद ने प्रेस क्लब में मुसलमानों से कुर्बानी के लिए जगह पहले से तय कर लेने की अपील की।

उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि दो से चार सितंबर तक बकरीद में कुर्बानी के लिए बकरे और पड़वे बेचने बाहर से व्यापारी आते हैं। ऐसे में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed