फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muslim Rambhakt will offer prayer to Ramlalla on 30 january.

Ayodhya: 30 जनवरी को रामलला का दर्शन करेंगे मुस्लिम रामभक्त, बोले- हिंदुओं की तरह हमारे लिए भी अयोध्या पवित्र

Sat, 27 Jan 2024 08:29 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मवई (अयोध्या)
संवाद न्यूज एजेंसी, मवई (अयोध्या) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Jan 2024 08:29 PM IST
सार

मुस्लिम रामभक्त 25 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय से पैदल यात्रा पर निकले थे और शनिवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या पहुंचने पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Muslim Rambhakt will offer prayer to Ramlalla on 30 january.
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ से अयोध्या की पैदल यात्रा कर 25 जनवरी को राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की अगुवाई में निकला मुस्लिम रामभक्तों का जत्था शनिवार को रानीमऊ चौराहा पहुंचा। रानीमऊ के प्रधान प्रतिनिधि सुनील मिश्र की अगुवाई में मुस्लिम रामभक्तों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर राजा रईस व सीबा अंसारी ने कहा कि अयोध्या हिंदुओं के लिए पवित्र है और मुस्लिमों के लिए भी पवित्र है। 30 जनवरी को सभी मुस्लिम रामभक्त भगवान राम का दर्शन करेंगे। हम श्रीराम को इमाम-ए-हिंद मानते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तस्वीरें: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, हुआ भव्य स्वागत, गुरु को दिया खास उपहार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: पांच दिनों में 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, आरती और दर्शन का समय जारी


श्रीराम आपसी एकता और भाईचारे के प्रतीक हैं। रामराज्य का मतलब सबके लिए प्रेम, न्याय और श्रद्धा है। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू, गुड्डू खां, सिकंदर सैनी, हरिशंकर यादव, वसीम राइन, नाजिद अहमद, शुभम मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed