{"_id":"631237fdb5f97e3bb3445d09","slug":"muslim-personal-law-board-in-lucknow-accuses-center-up-assam-of-bias","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी-असम में मदरसों पर कस रहे शिकंजा, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का केंद्र व राज्यों पर पक्षपात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी-असम में मदरसों पर कस रहे शिकंजा, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का केंद्र व राज्यों पर पक्षपात का आरोप
Fri, 02 Sep 2022 10:36 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:36 PM IST
सार
बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि यूपी और असम में मदरसों पर शिकंजा कसा जा रहा है। कानून के मामूली उल्लंघन को बहाना बनाकर मदरसों को बंद करने के साथ ही उसकी इमारतों को ध्वस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में मदरसों का सर्वे कराए जाने के आदेश के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने इस संबंध में केंद्र व राज्य सरकारों पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि यूपी और असम में मदरसों पर शिकंजा कसा जा रहा है। कानून के मामूली उल्लंघन को बहाना बनाकर मदरसों को बंद करने के साथ ही उसकी इमारतों को ध्वस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौलाना ने कहा कि वर्तमान में आरएसएस की विचारधारा की प्रतिनिधि पार्टी केंद्र व कई राज्यों में सत्ता में है, जो मुसलमानों के संबंध में नकारात्मक विचार रखती है। प्रधानमंत्री खुद भी संसद और अन्य मंचों पर संविधान व कानून की बात करते हैं लेकिन उनकी सरकार व राज्यों में सत्ताधारी उनकी पार्टी का व्यवहार उनकी कथनी के विपरीत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर मदरसों को बंद करना व इमारतों को तोड़ना ही कानून के मामूली उल्लंघन की एकमात्र सजा है तो गुरुकुल, मठों, धर्मशालाओं और अन्य धार्मिक संस्थानों के साथ ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा है।