फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslim leaders commented on rajnath singh statement

'मोदी को पार्टी से निकालें, तभी होगी असल माफी'

Wed, 26 Feb 2014 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Feb 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
muslim leaders commented on rajnath singh statement

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के मुसलमानों से माफी मांगने के बयान पर मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है।

विज्ञापन


मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उनके बयान को सियासी करार देते हुए कहा कि भाजपा को माफी मिल सकती है, बशर्ते वह नरेंद्र मोदी को पार्टी से निकाल दें।


मौलाना कल्बे जव्वाद का कहना है कि भाजपा एक ओर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर पेश कर रही है और दूसरी ओर राजनाथ सिंह माफी मांग रहे हैं।
विज्ञापन


अगर भाजपा मोदी को पार्टी से निकाल दे तो मुसलमान उन्हें माफ कर देगा।

वहीं मौलाना फजलुर्रहमान वाइजी का कहना है कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह आखिर अचानक माफी क्यों मांग रहे हैं और उनकी माफी है किस बात की, मुसलमान समझ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर उन्हें लगता है कि मुसलमानों के साथ गलत किया है तो पहले अपनी नीतियां बदलें।

मौलाना सैफ अब्बास का कहना है कि राजनाथ सिंह के माफी मांगने से मुसलमानों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

भाजपा को अपने मेनीफेस्टो में वक्फ सम्पत्तियों, इमामबाड़ों व मुसलमानों के हित में बनाई जाने वाली नीतियों का जिक्र करना चाहिए।


मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि राजनाथ सिंह किस सिलसिले में माफी मांग रहे हैं, यह साफ होना चाहिए।

क्या वह गुजरात दंगों के सिलसिले में माफी मांग रहे हैं या फिर बाबरी मस्जिद की शहादत के सिलसिले में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed