फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslim families donated money for flood relief in kerala

लोगों ने पेश की अनूठी मिसाल, दान में दी कुर्बानी की रकम

Thu, 23 Aug 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Aug 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
muslim families donated money for flood relief in kerala
पत्नी और बेटियों के साथ रफत - फोटो : अमर उजाला
केरल में भयंकर बाढ़ आई हुई है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। हजारों की रोजी-रोटी छिन गई है। सैकड़ों बच्चे घरों में कैद होकर रह गए हैं। ऐसे में हमारा फर्ज है कि उनकी मदद करें। कुर्बानी सिर्फ बकरे की ही नहीं होती है।
विज्ञापन


त्यौहार का असल मजा, दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में भी आता है। लिहाजा हमनें कुर्बानी की रकम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान कर दी है। बकरे की कुर्बानी नहीं देंगे और सादगी से त्यौहार मनाएंगे। यह कहना है तहसीनगंज की रहने वाली रफत फातिमा का। 
विज्ञापन


जिन्होंने बकरीद पर कुर्बानी पर खर्च होने वाली रकम केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दान कर दी है। रफत ने बताया कि रोज टीवी चैनलों पर बाढ़ की विभीषिका देख रही हूं। ऐसे में मन त्यौहार में नहीं लोगों की पीड़ा में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह हजार रुपये कुर्बानी पर खर्च करने के लिए रखे थे, जिन्हें केरल के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में डोनेट कर दिया है। बकरीद तो मनाऊंगी, लेकिन बहुत सादगी से। सेवइयां पकाई जाएंगी। 

बकरे की कुर्बानी तो महज प्रतिबिंब है

muslim families donated money for flood relief in kerala
पत्नी मरियम के साथ आरिफ, पत्नी और बेटी के साथ असद - फोटो : अमर उजाला
वहीं यूनिटी कॉलेज के पास रहने वाले आरिफ नेगी व असद ने भी कुर्बानी की रकम बाढ़ पीड़ितों को दान कर इंसानियत के पलड़े को भारी कर दिया है। आरिफ नेगी ने बताया कि बकरे की कुर्बानी तो महज प्रतिबिंब है।

असल उद्देश्य मन की तृष्णा और खामियों को मिटाना है। जब इंसानियत रो रही हो, ऐसे में त्यौहार की खुशियां अधूरी सी लगती हैं। वहीं असद ने बताया कि बकरे की कुर्बानी की पांच हजार रुपये की रकम बाढ़ रिलीफ फंड में दे दी है। 
 

एसडीएम को सौंपा चेक

muslim families donated money for flood relief in kerala
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अली शाह - फोटो : अमर उजाला
मोहनलालगंज में मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अली शाह ने बकरीद का त्योहार न मनाते हुए कुर्बानी के दस हजार रुपये का चेक बाढ़ पीढ़ितों के लिए एसडीएम संतोष कुमार सिंह को सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed