फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murli manohar joshi not to join amit shah meeting

मुरली मनोहर जोशी ने की बगावत, नहीं करेंगे अमित शाह का स्वागत!

Sat, 11 Jul 2015 09:38 AM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
murli manohar joshi not to join amit shah meeting

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शनिवार को कानपुर आ रहे अमित शाह का स्वागत करने के लिए ‘मुख्य यजमान’ यानी शहर के सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी यहां मौजूद नहीं रहेंगे।  स्थानीय सांसद होने के नाते डा. जोशी का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वालों सबसे पहले रखा गया है। लेकिन वे नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं को जब अपने सांसद के इस मौके पर नहीं आने की सूचना मिली तो वे मायूस हो गए। पार्टी की स्थानीय इकाई को जो सूचना मिली है, उसके तहत कई प्रमुख नेता जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की शनिवार को बुलाई गई समीक्षा बैठक में शामिल होना था, नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन


इसमें मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, उनके सांसद पुत्र वरुण गांधी प्रमुख हैं। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आने को लेकर भी अभी संशय बना हुआ है। कुछ पदाधिकारियों का कहना है कि गृहमंत्री शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के साथ भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर होर्डिंग में जोशी का चेहरा

murli manohar joshi not to join amit shah meeting

शहर में जितनी भी होर्डिंग लगी हैं, अधिकतर में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने सांसद मुरली मनोहर जोशी के चित्र को प्राथमिकता से लगाया है।

शुक्रवार शाम तक कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि डॉ. जोशी भी पार्टी के इस बड़े आयोजन में शामिल होने जरूर आएंगे। लेकिन महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि डा. जोशी का अभी तक कोई कार्यक्रम नहीं आया है।

सांसद जोशी के स्थानीय कार्यालय प्रभारी ललित अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सांसद के आने के संबंध में दिल्ली आफिस से संपर्क किया था, लेकिन वहां से कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

शाम करीब आठ बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल कान्हा गैलेक्सी में आयोजित तैयारी बैठक में एक बार फिर से कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारी के सामने सांसद जोशी के आने के संबंध में जानकारी चाही, तो बताया गया कि अभी कोई सूचना नहीं है।

इन लोगों के आने की है सूचना

murli manohar joshi not to join amit shah meeting

इस कार्यक्रम में आने के लिए कुछ बड़े नाम तय हो चुके हैं। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, संतोष गंगवार, निरंजन ज्योति, डॉ. राम शंकर कठेरिया, मनोज सिन्हा, ये सभी केंद्रीय मंत्री हैं।

इसी तरह पदाधिकारियों में अरुण सिंह, शिवप्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा सांसद, डा. महेंद्र सिंह, रमेश बिधूड़ी, सांसद राजवीर, विनय कटियार, सोम ठाकुर, सत्यपाल सिंह, महेंद्र पाण्डेय, कैलाश विजय वर्गीय, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed