फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murderous attack on lawyer

स्वास्थ्यभवन चौराहे पर एसयूवी सवार बदमाशों ने वकील पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Sep 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Murderous attack on lawyer
पुराना हाईकोर्ट गेट नंबर-5 पर शुक्रवार सुबह वकील अभिषेक शुक्ला की बाइक एक एसयूवी से टकरा गई। एसयूवी पर पांच-छह बदमाश सवार थे। विरोध पर गालियां दी।
विज्ञापन

बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया। शाम करीब पांच बजे एसयूवी सवार असलहों से लैस बदमाशों ने स्वास्थ्य भवन चौराहे पर अभिषेक को घेरकर जानलेवा हमला कर दिया।
राहगीरों की मदद से तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धनंजय पांडेय के मुताबिक, मोहनलालगंज तहसील निवासी अभिषेक शुक्ला दीवानी कचहरी में वकालत करते हैं।
अभिषेक के मुताबिक, वह सुबह 11 बजे अपने चेंबर में जा रहे थे। पुराने हाईकोर्ट के गेट नंबर-5 के पास पहुंचे थे। तभी एक एसयूवी बाइक से टकरा गई।
विरोध पर एसयूवी सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया तो मामला शांत हुआ।
आरोप है कि घर के लिए निकले थे। स्वास्थ्य भवन चौराहे पहुंचे थे। तभी एसयूवी सवार इंदिरानगर फरीदीनगर निवासी शारिक अली उर्फ मुन्नू ने पांच साथियों के साथ हमला बोल दिया।
विज्ञापन

शारिक व उसके साथी असलहों से लैस थे। हमले में अभिषेक बेसुध होकर गिर गए। राहगीरों की मदद से शारिक सहित तीन हमलावरों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अभिषेक के मुताबिक, हमलावरों ने सोने की अंगूठी व चेन भी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अभिषेक की तहरीर पर शारिक सहित पांच लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, लूट व धमकी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में आए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed