फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murderous attack on father and son, two arrested

Lucknow News: पिता-पुत्र पर कातिलाना हमला, दो गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Murderous attack on father and son, two arrested
लखनऊ। मड़ियांव के मुतक्कीपुर में मामूली बात पर युवकों ने पिता-पुत्र पर कातिलाना हमला कर दिया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से वार पर वार किए। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


एसआर कॉलोनी निवासी सुहेल मेरठ की एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं। वह सोमवार दोपहर ढाई बजे कार से घर जा रहे थे। घर के पास मोड़ पर कुछ युवक खड़े थे। उन्हें हटाने के लिए सुहेल ने हॉर्न बजाया तो वह भड़क गए। गालीगलौज की और सुहेल को कार से खींचने का प्रयास किया। सुहेल किसी तरह वहां से निकल गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद अतुल, वीरेंद्र अपने सात-आठ साथियों के साथ एसयूवी से सुहेल के घर पहुंच गए। आरोप है कि असलहों और लाठी-डंडों से लैस उक्त लोगों ने गालीगलौज करते हुए सुहेल पर हमला कर दिया। सुहेल के पिता रहमत उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे तो युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि घायल पिता-पुत्र को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विनोद रावत व लालजी रावत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed