फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murderer caught in cctv footage

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए शराब तस्कर के हत्यारे

Tue, 25 Jul 2017 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Jul 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
murderer caught in cctv footage

सरोजनीनगर में शनिवार दोपहर जानकीपुरम निवासी शराब माफिया विनोद सिंह की हत्या करने वाले बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गई है। फुटेज में बाइक सवार दो बदमाश सफेद रंग की अपाचे बाइक से विनोद की कार के पीछे जाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को हनुमानपुरी स्थित घटनास्थल से चंद कदम दूर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है।
विज्ञापन


फुटेज में विनोद सिंह की कार हनुमानपुरी में आती दिख रही है। कार के थोड़ा पीछे सफेद अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश दिख रहे हैं। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट लगाए है और पीठ में बैग टांगे है जबकि पीछे बैठे बदमाश ने रुमाल से चेहरा ढक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद सिंह की कार करीब दो मिनट बाद वापस उसी जगह से जाती हुई दिख रही है। बाइक सवार भी कार के पीछे जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विनोद की कार सीसीटीवी फुटेज के दायरे से चंद कदम आगे जाकर रुक गई।

वह कार से बाहर निकलकर बोतल से पानी पीने लगा तभी पीछे से आए बदमाशों ने उसके सिर पर गोली मार दी और भाग निकले। मालूम हो कि मूलरूप से गोंडा निवासी व यहां जानकीपुरम साठ फीटा रोड पर रहने वाला विनोद सिंह शनिवार दोपहर दो वकीलों के साथ अपनी स्विफ्ट कार से बंथरा थाने में दर्ज शराब तस्करी के केस की पैरवी करने निकला था।

गौरी बाजार में दोनों वकील कुछ काम होने की बात कहते हुए उतर गए और विनोद सिंह हनुमानपुरी की तरफ चला गया। वहां देसी शराब ठेके के सामने बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को घटनास्थल से .32 बोर का एक कारतूस व एक खोखा मिला था।

शुरुआती छानबीन में यह पता नहीं चल पा रहा था कि हत्यारे कार में उसके साथ ही बैठे थे या फिर बाइक से आए थे। परिवारीजनों ने शराब तस्करी के कारोबार में उसके प्रतिद्वंद्वी बाजारखाला निवासी राजेंद्र, राकेश और धर्मराज के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज में हत्यारों के बाइक से आने की पुष्टि होने के बाद पुलिस के लिए बदमाशों की पहचान का रास्ता खुल गया है।

हत्यारों के पूर्वांचल का होने का शक
पुलिस को शक है कि शराब माफिया विनोद सिंह की हत्या सुपारी किलर्स से कराई गई है। हालांकि, हत्यारों की फोटो से उनके चेहरे पहचान में नहीं आ रहे हैं। सिर्फ कद-काठी के आधार पर उनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।


पुलिस पूर्वांचल के कई अपराधियों और सुपारी किलर्स से संपर्क कर हत्यारों के बारे में पता लगाने में जुट गई है। उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद से नामजद आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में राजधानी के ठिकानों सहित गैर जनपद में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed