फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of man, two in police custody

युवक की हथौड़े से वार कर हत्या, दो हिरासत में

Fri, 12 Nov 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
murder of man, two in police custody
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के नया पुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ टिड्डा (40) की बुधवार देर रात हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पास गली में फेंक दिया गया। देर रात ग्रामीणों ने उसका खून से लथपथ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक की महिला मित्र व दोस्त को हिरासत में लिया है। हालांकि बहन ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला मित्र को लेकर हुए विवाद में टिड्डा की हत्या की गई है।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, नया पुरवा निवासी धर्मेंद्र उर्फ टिड्डा बुधवार रात को धोधनखेड़ा निवासी अपने दोस्त ज्ञानी और महिला मित्र के साथ अपने घर पर था। रात करीब दस बजे शराब केनशे में घर पर महिला मित्र को लेकर टिड्डा व उसके दोस्त ज्ञानी के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि ज्ञानी ने कमरे में रखे हथौड़े से टिड्डा के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे टिड्डा लहूलुहान होकर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला मित्र की मदद से दोस्त ज्ञानी ने उसके शव को घर के बाहर गली में फेंक दिया और वहां से निकल गए। देर रात को गली में टिड्डा का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उसका शव घर के बाहर अर्धनग्न अवस्था में मिला।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिण गोपाल कृष्ण चौधरी, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव व एसीपी गोसाईंगंज स्वाति चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बृहस्पतिवार सुबह को माढ़रमऊ कला निवासी मृतक की बहन गीता ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने टिड्डा के दोस्त ज्ञानी व महिला मित्र को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव का दावा है कि पुलिस हत्या के खुलासे के करीब है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस के अनुसार, टिड्डा नशेड़ी था। करीब पांच साल उसकी पत्नी की बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त के साथ मिलकर की थी चोरी
सुशांत गोल्फ सिटी थाने के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध राजेश सिंह के मुताबिक, टिड्डा और उसके दोस्त ज्ञानी ने मिलकर लोहा चोरी किया था लेकिन उसका बंटवारा नहीं कर सके थे। पुलिस की पड़ताल के दौरान तालाब से कई क्विंटल लोहा बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दोनों को जेल भेज था। जमानत पर रिहा होने के बाद दोनों फिर एक साथ पार्टी करने लगे थे। इसी दौरान बुधवार रात टिड्डा की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed