{"_id":"619ea236d08d6e45a014f7b4","slug":"murder-of-elder-brother-lucknow-news-lko60595885","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे ने बड़े भाई की कैंची से गोदकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे ने बड़े भाई की कैंची से गोदकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमतीनगर के जुगौली में बुधवार रात दो भाइयों में विवाद हुआ। इस दौरान छोटे भाई ने गुस्से में आकर बडे़ भाई की गर्दन पर कैंची से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई नशे में विवाद कर रहे थे, इसी दौरान वारदात हुई।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, जुगौली में कानपुर के काकानगर निवासी किशोरी लाल के दो बेटे गोलू व बिट्टू परिवार समेत रहते हैं। गोलू बिजली मिस्त्री है। वहीं छोटा भाई बिट्टू पेशे से चालक है। बुधवार शाम को दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई करने लगे। इसी बीच बिट्टू वहां भागकर घर में घुस गया और अंदर से कैंची लेकर आ गया। उसने गोलू पर कैंची से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
गोलू की गर्दन पर कई वार से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। गंभीर हालत में पड़ोसियों ने गोलू को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, दोनों नशे में धुत थे। नशे के कारण ही विवाद हुआ। आरोपी भाई बिट्टू की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।