{"_id":"63f3dadec5c47512e1029ae1","slug":"murder-of-e-rickshaw-driver-lucknow-news-c-13-lko1018-96539-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या, महिला मित्र हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या, महिला मित्र हिरासत में
Tue, 21 Feb 2023 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबग्गा के दौलत खेड़ा गांव निवासी फुरकान (28) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव घर के सामने खाली प्लाॅट पर सोमवार सुबह पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, पोस्टर्माटम में सिर के पीछे चोट व गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। परिवार के आरोप पर पुलिस फुरकान की महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक, दिलदार ने बताया कि बेटा फुरकान रविवार देर रात रिक्शा चलाकर लौटा था। करीब 11 बजे पान मसाला लेने निकल गया था। कुछ देर बाद लौटा और फिर 11:30 पर चला गया था। इसके बाद नहीं लौटा।
सुबह करीब सात बजे पड़ोसी रिजवाना ने खाली प्लाॅट में शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो फुरकान का शव था। गले में कसाव के निशान थे। चप्पल व मोबाइल गायब था। पर्स कुछ दूर पर पड़ी थी। दिलदार ने महिला, उसके पति व एक अन्य युवक पर हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना, प्रेम संबंध में हुई हत्या
स्थानीय लोगों ने बताया कि फुरकान का इलाके में रहने वाली महिला से प्रेम संबंध था। सालभर पहले महिला के पति सलमान और फुरकान में मारपीट भी हुई थी। तभी सलमान ने चेताया था। पूछताछ में महिला मित्र ने बताया कि फुरकान रात 11 बजे करीब घर आया और खाना मांगा, लेकिन कुछ देर बाद बिना खाए चला गया था। सलमान इलेक्ट्रिशियन है और वह रात करीब 11 बजे नई साइट देखने लखीमपुर गया था।