फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of contractor

ठेकेदार की गला दबाकर हत्या

Sun, 13 Mar 2022 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
murder of contractor
लखनऊ। मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम घर से निकला ठेकेदार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शनिवार सुबह उसका शव मलिहाबाद के दिलावर नगर में रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। उसकी कार और मोबाइल गायब है। पुलिस लूट के दौरान वारदात की आशंका जता रही थी मगर मृतक की पत्नी ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। इसमें मृतक के दो मामा व ममेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मलिहाबाद इंस्पेक्टर नित्यानंद ने बताया कि नगर पंचायत के मोहल्ला बस्ती धनवंत राय निवासी राहुल गौतम (30) पुत्र लालता गौतम विकासखंड में ठेकेदारी करता था। शुक्रवार देर शाम वह अपनी कार बेचने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक राहुल घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसे फोन किया मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। शनिवार सुबह मलिहाबाद के ही दिलावर नगर में रेल ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त राहुल गौतम के रूप में की। पुलिस के मुताबिक, राहुल के चेहरे पर चोट के साथ ही गले पर निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव रेल ट्रैक पर फेंका गया है। हालांकि शव बरामद होने तक इस ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजरी थी। इसके चलते शव क्षत-विक्षत होने से बच गया। राहुल की कार और मोबाइल फोन गायब है।
विज्ञापन

राहुल की पत्नी रेशम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राहुल के मामा सुरेंद्र कुमार निवासी जेहटा, थाना काकोरी अविवाहित थे। उन्होंने अपने बैंक खाते व एफडी में राहुल को नॉमिनी बनाया था। आठ मार्च को ही संदिग्ध हालात में सुरेंद्र की मौत हो गई थी। इस पर राहुल ने एसीपी काकोरी को प्रार्थनापत्र देकर सुरेंद्र का पोस्टमार्टम व जांच कराने की मांग की थी। इसके चलते सुरेंद्र के ही भाई रामनरेश व सुरेश और उनके पुत्र पुत्तीलाल ने राहुल को पीटा था। रेशम का आरोप है कि संपत्ति हड़पने के लिए सुरेंद्र की हत्या की गई थी। इसके बाद नॉमिनी होने के कारण राहुल को भी मार डाला गया। रेशम ने रामनरेश व सुरेश और उसके पुत्र पुत्तीलाल को नामजद किया है। मलिहाबाद इंस्पेक्टर नित्यानंद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार व सीओ मलिहाबाद जोगेंद्र सिंह ने भी मौका मुआयना किया। एसपी ग्रामीण का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में कोहराम, खुलासे की मांग
राहुल की हत्या से पत्नी रेशमा व अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल के दो मासूम बेटियां अर्तिका व अवनी हैं। परिवारीजनों ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed