{"_id":"622e513bcde2d323b9384518","slug":"murder-of-contractor-becouse-of-car-loot-lucknow-news-lko621668495","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूटने के लिए हुई थी ठेकेदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार लूटने के लिए हुई थी ठेकेदार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र में ठेकेदार की हत्या कर दिलावर नगर में रेल ट्रैक पर शव फेंकने की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ठेकेदार के एक दोस्त ने ही दो साथियों संग मिलकर वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर ठेकेदार से लूटी गई कार भी बरामद कर ली है।
मलिहाबाद नगर पंचायत के मोहल्ला बस्ती धनवंत राय निवासी राहुल गौतम (30) ब्लॉक में ठेकेदारी करता था। शुक्रवार देर शाम वह कार लेकर घर से निकला था। इसके बाद शनिवार सुबह दिलावर नगर में रेल ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला था। राहुल की पत्नी रेशम ने उसके मामा रामनरेश व सुरेश और ममेरे भाई पुत्तीलाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि सर्विलांस सेल की मदद से पता चला कि राहुल को उसके दोस्त सरफराज निवासी ग्राम कहला, मलिहाबाद ने फोन करके कार बिकवाने के लिए बुलाया था। दिलावर नगर में रेल ट्रैक पर जहां राहुल का शव पड़ा मिला, उसके पास ही सरफराज का गांव होने के कारण मलिहाबाद इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया।
एसपी ग्रामीण के मुताबिक, पूछताछ में सरफराज ने कुबूला कि उसने अपने साथी शहाबुद्दीन निवासी विकासनगर व इमरान निवासी ग्राम गंज भरावन, थाना अतरौली, हरदोई संग मिलकर राहुल की कार लूटने की साजिश रची थी। इसी के तहत शुक्रवार शाम राहुल को फोन कर कार बिकवाने का झांसा देकर मिर्जागंज चौराहे पर बुलाया। जहां शहाबुद्दीन व इमरान पहले से मौजूद थे। टेस्ट ड्राइव के बहाने तीनों लोग राहुल संग कार में सवार होकर दुबग्गा स्थित भालचंद्रा इंस्टीट्यूट तक गए। कार पसंद आने की बात कहकर मलिहाबाद लौटने लगे तो काकोरी में रबड़ी व खीर खरीदी। उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर राहुल को खिला दिया। वह बेहोश हुआ तो शहाबुद्दीन व इमरान ने सड़क किनारे फेंककर कार लूटने की बात कही। मगर सरफराज ने कहा कि जिंदा छोड़ने पर आज नहीं तो कल पकड़े जाएंगे। इस पर पिछली सीट पर बैठे शहाबुद्दीन व इमरान ने ड्राइविंग सीट के बगल में बेहोश पड़े राहुल के गले में पीछे से रस्सी डालकर कस दी। हत्या के बाद दिलावर नगर में रेलवे ट्रैक पर शव फेंकने के बाद तीनाें आरोपी कार लेकर मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास गए। वहां आम के बाग के पीछे झाड़ियाें में कार छिपाकर भाग गए।
विज्ञापन
मलिहाबाद इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने बताया कि सरफराज के साथी शहाबुद्दीन व इमरान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास से राहुल की कार भी बरामद कर ली गई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।
दो मामा व ममेरे भाई को क्लीन चिट
मलिहाबाद। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि राहुल की पत्नी रेशम ने उसके मामा रामनरेश व सुरेश और ममेरे भाई पुत्तीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि राहुल के अविवाहित मामा सुरेंद्र कुमार निवासी जेहटा, थाना काकोरी की आठ मार्च को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सुरेंद्र ने अपने बैंक खाते व एफडी में राहुल को नॉमिनी बनाया था। सुरेंद्र की मौत पर राहुल ने पुलिस से पोस्टमार्टम व जांच कराने की मांग की थी। इसके चलते सुरेंद्र के ही भाई और उसके पुत्र पुत्तीलाल ने राहुल को पीटा था। रेशम का आरोप था कि संपत्ति हड़पने के लिए सुरेंद्र की हत्या की गई थी। इसके बाद राहुल को भी मार डाला गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों की वारदात में संलिप्तता नहीं पाई गई है।