{"_id":"62a4f44532e2f04b233dedb9","slug":"murder-of-an-old-man-gw-reporters-news-lko6347726115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन में बुजुर्ग की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनदेन में बुजुर्ग की पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। दुबग्गा की सीते विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई जिसमें गंभीर रूप से घायल राम प्रकाश सिंह (56) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि उन पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। यह भी आरोप है कि मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही आरोपियाें ने दोबारा हमला किया। वहीं पुलिस ने इस मामले में छह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं चार को गिरफ्तार कर लिया है।
दुबग्गा के सीते विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम को दो गुटों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस थाने ले आई और रात भर बैठाए रखने के बाद शनिवार सुबह छोड़ दिया गया था। इसी मामले को लेकर शनिवार दोपहर को फिर से दोनों गुट आमने सामने आ गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसी दौरान एक गुट के रामप्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रामप्रकाश की मौत की सूचना मिलने पर सैकड़ों लोग वारदात स्थल पर जुट गए। मृतक की बहू शालिनी सिंह के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2018 में आरोपी सरवन से उसके मकान का 15 लाख रुपये में सौदा तय किया था जिसके बदले में आठ लाख नकद दिए थे। कुछ महीने बाद पूरे रुपये देकर मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए आरोपी सरवन से कहा तो वह मकान देने से मुकर गया। जब उससे एडवांस दिए आठ लाख रुपये मांगे तो उसने कुछ दिन का समय मांगा और फिर जब चेक दिया तो वह बाउंस हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोनों पक्षों में हुआ था जमकर विवाद
शालिनी का आरोप है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर शुक्रवार को विवाद हुआ था। इसी से नाराज दबंग सरवन व उसके बेटे ज्ञान प्रकाश, नारायण, जयप्रकाश, रवि, छोटू ने शनिवार को रामप्रकाश की विवादित मकान में ही लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोप है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दबंग घर के अंदर घुसकर मृतक व उसके परिवारीजनाें को पीट रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद सिपाहियों से बचाने की लोगों ने गुहार भी लगाई। इसके बाद पुलिस घायल रामप्रकाश को अस्पताल लेकर गई। शालिनी ने बताया कि करीब छह महीने पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की थी।
छह नामजद समेत कई पर केस दर्ज
एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, इस मामले में मृतक की बहू शालिनी की तहरीर पर श्रवण, कमला, चंद्रप्रकाश, ज्ञान प्रकाश, जयप्रकाश व रवि पर नामजद के अलावा कई अन्य अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने चार आरोपियों श्रवण, कमला, जयप्रकाश व रवि को गिरफ्तार कर लिया है।