{"_id":"6272e522c83ef811e132bee9","slug":"murder-of-a-woman-in-blackmailing-lucknow-news-lko6290868105","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने वाली ट्रैवल एजेंसी की संचालिका की हत्या, दोस्त और उसकी मंगेतर निकले हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने वाली ट्रैवल एजेंसी की संचालिका की हत्या, दोस्त और उसकी मंगेतर निकले हत्यारे
सार
पूछताछ में रजनीश ने बताया कि रूबी ने उसका कोई अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो के आधार पर वह उसको ब्लैकमेल कर रही थी और अब तक 20 लाख रुपये भी ऐंठ चुकी थी। बावजूद इसके रूबी की डिमांड बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ। मड़ियांव इलाके की रहने वाली ट्रैवल एजेंसी संचालिका रूबी पांडेय की हत्या कर उसका शव उन्नाव के औरास स्थित जंगल में फेंक दिया गया था। पुलिस ने रूबी के मोबाइल से मिले सुराग से मंगलवार को तीन लोगों को हिरासत में लिया। आरोपित रूबी के दोस्त, उसकी मंगेतर और मुंहबोले भाई ने हत्या करने की बात कुबूली है। पुलिस ने उनके पास से मृतका का सामान और शव ठिकाने लगाने में प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
एसीपी अलीगंज अली अब्बास के मुताबिक, मड़ियांव के कृष्णलोक कॉलोनी में 34 वर्षीय रूबी पांडेय अकेली रहती थी और ट्रैवल एजेंसी चलाती थी। रूबी के घर शबनम नाम की एक महिला काम करती थी। शबनम ने दो मई को लविवि स्टाफ कॉलोनी में रहने वाले रूबी के भाई अमित को बताया कि रूबी 27 अप्रैल की शाम को घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। शबनम ने बताया कि 28 अप्रैल को जब वह रूबी के घर काम के लिए पहुंची तो ताला लगा मिला। इस पर उसने रूबी को कॉल किया, तो किसी युवती ने उठाया और रूबी बनकर बात की। इस पर शबनम को शक हुआ। उसने रूबी के नंबर पर दोबारा कॉल किया तो किसी युवक ने रिसीव किया। इस जानकारी के बाद अमित ने मड़ियांव पुलिस से शिकायत की। एसीपी ने बताया कि रूबी के मोबाइल की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट को जब चेक किया गया तो चिनहट के पीतांबरा कॉलोनी निवासी रजनीश कुमार सिंह की डिटेल के साथ ही इंदिरानगर निवासी वरुण कुमार मिश्र के बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने जब रूबी के भाई से दोनों का जिक्र किया तो रूबी के भाई ने बताया कि रजनीश उनकी बहन का बहुत पुराना दोस्त है, जबकि वरुण, रूबी का मुंहबोला भाई है।
विज्ञापन
एडीसीपी उत्तरी व अपराध प्राची सिंह ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को मड़ियांव पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फैजुल्लागंज इलाके से डिजायर कार सवार रजनीश, उसकी मंगेतर सीतापुर निवासी कविता सिंह और मुंहबोले भाई वरुण को पकड़ा। पुलिस ने आरोपितों के पास से रूबी का पर्स और पर्स में रखी घड़ी, अंगूठी, तीन मोबाइल और 15 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ की गई तो तीनों ने 27 अप्रैल की रात रूबी की हत्या करने की बात कुबूली।
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की थी हत्या
पुलिस पूछताछ में रजनीश ने बताया कि रूबी ने उसका कोई अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो के आधार पर वह उसको ब्लैकमेल कर रही थी और अब तक 20 लाख रुपये भी ऐंठ चुकी थी। बावजूद इसके रूबी की डिमांड बढ़ती जा रही थी। इसी से परेशान होकर रजनीश ने अपनी मंगेतर और दोस्त वरुण के साथ मिलकर रूबी की हत्या का प्लान बनाया और बर्थडे पार्टी का बहाना करके उसको 27 अप्रैल को अपने घर बुलाया। रूबी जब रजनीश के घर पहुंची तो आरोपितों ने उसकी तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी और डिजायर कार से शव को उन्नाव के औरास इलाके में ले जाकर एक जंगल में फेंक दिया। 28 अप्रैल को उन्नाव पुलिस को रूबी का शव मिला, पर शव की पहचान नहीं हो सकी। 72 घंटे गुजर जाने के बाद उन्नाव पुलिस ने रूबी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मड़ियांव पुलिस ने जब औरास थाने से संपर्क किया तो वहां की पुलिस ने रूबी के शव की फोटो दिखाई जिसे रूबी के परिवारीजनों पहचान लिया। रूबी की हत्या के बाद तीनों आरोपित नैनीताल चले गए थे। एसीपी के मुताबिक, आरोपित रजनीश आईटीआई पास है और अपना प्राइवेट काम करता है। जबकि उसकी मंगेतर कविता सिंह इंदौर से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।