लखनऊः युवक की धारदार हथियार व ईंट से कूचकर हत्या, मौके पर मिला ये सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पारा के मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर के सीताकुंड के पास बृहस्पतिवार देर रात 30 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के दौरान उसका साथियों से विवाद हुआ होगा।
इसके बाद उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पारा त्रिलोकी सिंह ने बताया कि शव की सूचना बृहस्पतिवार रात करीब 10.45 बजे मिली। युवक पहनावे से मजदूर लग रहा है। शरीर पर नीली जींस, लाल रंग की टी शर्ट थी।
टी शर्ट पर परशुराम का चिह्न फरसा बना हुआ था। गले में गमछा लिपटा था। उसके चप्पल पर पत्थर रखा मिला। कपड़े में डिस्टैम्पर, पेंट और सीमेंट की परत जमी थी। मौके पर एक नुकीली लकड़ी का टुकड़ा और प्लास्टिक की बोरी मिली है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारों ने युवक पर बाएं तरफ से हमला किया।
मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज पर टिकी पड़ताल
उसके बाएं तरफ सिर में सुराख हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक ईंट से कूंचकर मौत के घाट उतारा गया है। हत्या की सूचना पर देर रात को सीओ आलमबाग लाल प्रताप सिंह भी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सीओ लाल प्रताप सिंह के मुताबिक, युवक की पहचान के लिए आसपास के जिलों की पुलिस को तस्वीर भेजी गई है। वहीं क्राइम ब्रांच, सुपर-30 व इंस्पेक्टर के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई गई है। जल्द खुलासा हो जाएगा।