फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a man with knife and injured eyes

युवक को चाकुओं से गोदा, आंखें फोड़ीं

Wed, 31 Mar 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
murder of a man with knife and injured eyes
माल। पतौना गांव में होली के दिन पुरानी रंजिश में कोटदार व उसके पुत्र ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के साथ ही उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं। मामले में आरोपी कोटेदार व उसके पुत्र के खिलाफ पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार शाम कोटेदार के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि कोटेदार फरार है।
विज्ञापन

माल के पतौना गांव निवासी पन्नालाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र सरोज कुमार उर्फ पारस (26) सोमवार शाम छह बजे अपने चचेरे भाई राहुल (12) के साथ खेत से घर लौट रहा था। तभी गांव के सरकारी स्कूल के पास घात लगाए बैठे कोटेदार मूलचंद्र व उसके पुत्र धर्मवीर ने सरोज को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मूलचंद्र ने सरोज के सिर पर लोहे के रॉड से वार कर दिया। इससे सरोज जमीन पर गिर पड़ा तो धर्मवीर ने उसके सिर व पेट में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। पिता-पुत्र ने चाकू से सरोज की दोनों आंखें भी फोड़ दीं। वारदात को अंजाम देकर दोनों भाग गए। सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। सरोज के परिवार में पिता पन्नालाल व मां लेखाना के साथ ही तीन बहनें पूनम, शबनम व सौम्य और भाई बृजेश है। एसओ माल राम सिंह ने बताया कि पिता पन्नालाल की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मूलचंद्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
ग्रामीणों का आरोप है वारदात की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस बीच हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गांव में घूम-घूमकर लोगों को धमकाकर दहशत फैलाते रहे। गांव में हत्या की सूचना पर भी पुलिस के दो घंटे बाद पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और माल-दुबग्गा रोड पर शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम अजय राय और सीओ योगेंद्र सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ ही उनका कोटा निरस्त करके मृतक सरोज के परिवारीजन को देने की मांग पर अड़े थे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की भी मांग की। अधिकारियों ने मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष पहले हुआ था विवाद
परिवारीजन के अनुसार, एक वर्ष पहले सरोज ने गौरैया गांव में आम का बाग खरीदा था। इसके चलते व्यस्त होने के कारण वह राशन लेने के लिए देर से कोटेदार मूलचंद्र के घर गया था। मूलचंद्र ने राशन देने से मना कर दिया था। इसी बात पर कोटेदार मूलचंद्र के बेटे धर्मवीर से सरोज का विवाद हुआ था। मूलचंद्र व धर्मवीर ने सरोज को उसी समय जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed