फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a man

जुए में झगड़े पर युवक का चाकू से गोदकर कत्ल

Wed, 09 Mar 2022 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
murder of a man
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-पांच में मंगलवार शाम जुआ खेलने के दौरान लेनदेन को लेकर झगड़े में दो युवकों ने अपने साथी की जमकर पिटाई की। फिर चाकू से गोदकर भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन

बाराबंकी के हैदरगढ़ का रहने वाला आसिफ (20) पीजीआई इलाके के गांधीनगर, तेलीबाग में किराये के मकान में रहता था। वह तेलीबाग चौराहे पर अंडा रोल का ठेला लगाता था। आसिफ मंगलवार को वृंदावन योजना के सेक्टर-पांच में नहर किनारे लगने वाली मीट बाजार गया था। मंगलवार को मीट बाजार बंद रहता है। इसके चलते आसिफ मीट के दुकानदार अफजाल, सिराज व अन्य के साथ जुआ खेलने लगा। इसी बीच हार-जीत पर लेनदेन को लेकर अफजाल व सिराज ने आसिफ की पिटाई शुरू कर दी। फिर सिराज ने मीट काटने वाला चाकू निकालकर आसिफ के पेट में ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी तो पुलिस ने आसिफ को अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ के साथ ही दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि दो आरोपियों का नाम सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed