फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder

देवा में युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 24 Mar 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
murder
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र के मेला ग्राउंड में बुधवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आननफानन देवा पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटना के खुलासे को लेकर पुलिस की दो टीमें गठित की हैं। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, देवा कोतवाली क्षेत्र के सुरैया मजरे जसनवारा निवासी झगरू का 22 वर्षीय बेटा वीरेंद्र यादव शाम को बाइक से देवा आया था। देर शाम मेला ग्राउंड के पास अज्ञात लोगों ने युवक को गोली मार दी। गोली चलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची देवा पुलिस ने सीने में गोली लगने से घायल पडे़ युवक को आननफानन सीएचसी देवा पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी अनुराग वत्स व सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। युवक के शव को मॉर्च्युरी में भेजवाने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई। एसपी ने सीओ सिटी के नेतृत्व में स्वाट व देवा पुलिस की दो टीमें गठित कर घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि देवा में एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed