{"_id":"60b913fd8ebc3e751e1c7935","slug":"murder-gonda-desk-news-lko580845947","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद की रंजिश में अधेड़ को चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद की रंजिश में अधेड़ को चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
गोंडा/खोड़ारे। जमीन विवाद की रंजिश में अहिरौली गांव के रहने वाले एक अधेड़ की बुधवार देररात औराडीह गांव के मजरे हसनगढ़ के पास चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। अधेड़ फरेंदा बुजुर्ग गांव के बीडीसी सदस्य के घर से दावत खाकर लौट रहा था। लौटते समय हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार सुबह खेत में खून से लथपथ अधेड़ शव पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर सीओ मनकापुर व प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे ने ने लोगों से जानकारी ली। मामले में अधेड़ की पत्नी ने थाना खोड़ारे में सगे दो भाईयों समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना खोड़ारे क्षेत्र के अहिरौली गांव का रहने वाला मो. हद्दीस (55) बुधवार की शाम फरेन्दा बुजुर्ग गांव के रहने वाले बीडीसी गुलाब के घर बाइक से दावत खाने गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में औराडीह गांव के मजरे हसनगढ़ के पास उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मो. हद्दीस की पत्नी सलीमुन्निशा ने बताया कि उसके पति का सीतारामपुर ग्रंट के मजरे लोनियनडीह के रहने वाले रोहित, उसके भाई बाबूलाल व फरेंदा बुजुर्ग के रहने वाले मदनलाल उर्फ मादे से काफी दिनों से भूमि का विवाद चल रहा था। सलीमुन्निशा के मुताबिक, उसका पति मोहम्मद हद्दीस बुधवार की शाम छह बजे फरेन्दा बुजुर्ग के रहने वाले बीडीसी गुलाब के यहां दावत खाने बाइक से गए थे। देररात घर नहीं लौटे। बताया कि पति नहीं लौटे तो उसने सोचा कि कहीं रुक गए होंगे।
वहां से लौटते समय रास्ते में औराडीह के मजरे हसनगढ़ के पास मो. हद्दीस (55) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसके परिवार के मो. अक्लीम ने उसे पति के हत्या की जानकारी दी। पत्नी का आरोप है कि उसके पति की भूमि विवाद में रोहित उसके भाई बाबूलाल व मदनलाल उर्फ मादे ने हत्या की है। थाना खोड़ारे के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि सलीमुन्निशा की तहरीर पर दो सगे भाईयों रोहित, बाबूूलाल व मदनलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
थाना खोड़ारे क्षेत्र के अहिरौली गांव के रहने वाले मोहम्मद हद्दीस की बुधवार की देररात फरेन्दा बुजुर्ग से वापस लौटते समय औराडीह गांव के मजरे हसनगढ़ के पास चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट ने मौके पर खून आदि के नमूने लिए। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर फोटोग्राफी भी की है।
खोजी कुत्ता तलाशता रहा रास्ता
- खोड़ारे थाना क्षेत्र के औराडीह गांव के हसनगढ़ गांव के एक खेत में हुई मोहम्मद हद्दीस की हत्या के बाद डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। डॉग के हैंडलर ने जैसे ही उसे छोड़ा। खोजी कुत्ता सबसे पहले शव के पास पहुंचा। इसके बाद जिस स्थान पर शव पड़ा था। वहां से तकरीबन सौ मीटर की दूरी तक खोजी कुत्ता हत्यारों के भागने का रास्ता तलाशता रहा। फिलहाल पुलिस को हत्यारों का कोई खास सुराग नहीं मिल सका।