{"_id":"605a4a878ebc3ed3a3409522","slug":"murder-for-gambling-lucknow-news-lko5710806134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ के विवाद में युवक की ईंट से कूंचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ के विवाद में युवक की ईंट से कूंचकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इंदिरानगर के चांदन गांव में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद सोमवार देर रात एक युवक जहांगीर (21) की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। उसके सिर व चेहरे को बेरहमी से कुचला गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसके शव को झाड़ियाें के पास गड्ढे में फेंक दिया। हत्यारे उसका मोबाइल भी ले गए। पुलिस के मुताबिक, देर रात जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ। इसके बाद जहांगीर की हत्या की गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इंदिरानगर के सुगामऊ में रहने वाला जहांगीर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह चांदन गांव में झाड़ियों के बीच गड्ढे में उसका खून से लथपथ शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंदिरानगर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। सुगामऊ निवासी जमाल ने शव की शिनाख्त बेटे जहांगीर के रूप में की। पिता जमाल के मुताबिक, जहांगीर सोमवार रात घर से निकला था। उसे चांदन गांव के रफीकुद्दीन और उसके साथियों ने जुआ खेलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि रफीकुद्दीन की कॉल आने के बाद ही जहांगीर घर से निकला था। फिर वापस नहीं आया।
मंगलवार सुबह जहांगीर के मोबाइल नंबर पर पिता ने कॉल की तो रफीकुद्दीन ने रिसीव किया। उसने बताया कि जहांगीर जुआ हार गया था। उसने हार के बदले में मोबाइल गिरवी रख दिया है। हालांकि पिता का आरोप है कि जुए में रकम हारने के बाद आरोपियों ने जहांगीर का मोबाइल छीना है जिसका विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
जुआ खेलने में हार-जीत पर हुई मारपीट
पुलिस के मुताबिक, जुआ खेलने के दौरान हार-जीत को लेकर जहांगीर व रफीकुद्दीन और उसके साथियों में विवाद हुआ। पिता जमाल का आरोप है कि विवाद के दौरान जहांगीर के सिर पर ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर घायल किया गया। इसके बाद उसे झाड़ियों के पास गड्ढे में फेंक दिया। पिता ने हत्यारों पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, दोनों पक्ष असम के रहने वाले हैं। ये लोग लंबे समय से मजदूरी व कबाड़ का काम कर रहे हैं। पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पिता के आरोप के आधार पर रफीकुद्दीन को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहांगीर की मौत गला दबाने व ईंट से सिर व चेहरा कूंचने के कारण होने की पुष्टि हुई है।