फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder case registered, funeral took place 20 hours after post mortem

Lucknow News: हत्या का केस दर्ज, पोस्टमार्टम के 20 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 02 Sep 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered, funeral took place 20 hours after post mortem
05. कुड़वार के बहलोलपुर गांव में रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
कुड़वार। बहलोलपुर गांव में रविवार देर शाम छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया और रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सोमवार दोपहर मृतका की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किए जाने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बहलोलपुर निवासी दिनेश गुप्ता की पत्नी सुषमा के मुताबिक, उनकी पुत्री शिखा स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार शाम शिखा साइकिल से मार्कशीट की फोटोकॉपी कराने घर से निकली थी। रात में वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह शिखा का शव घर से करीब 100 मीटर दूर बाग में एक पेड़ की डाल से फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी मार्कशीट व कुछ रुपये पड़े मिले। वहीं से कुछ दूरी पर उसकी चप्पल पड़ी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई, जिस पर परिजनों ने आपत्ति जताते हुए हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

देर शाम करीब छह बजे पोस्टमार्टम होने के बाद मृतका का शव घर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो उठे। परिजनों ने शिखा की हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग मांग की और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। सोमवार सुबह कुड़वार पुलिस बहलोलपुर गांव पहुंची। पुलिस ने परिजनों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। दोपहर करीब 12 बजे कुड़वार पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर कॉपी मिलने पर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई। गोमती नदी के कोटा घाट पर मृतका के शव को दफनाया गया। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। कुड़वार थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्रा की साइकिल नहीं खोज पाई पुलिस
शिखा जिस साइकिल से निकली थी, उसका पता पुलिस मौत के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सकी है। परिजनों का कहना है कि शिखा ने आत्महत्या की होती तो उसकी साइकिल वहीं पड़ी होती। पुलिस घर के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक उस दिशा में भी कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है।

वर्जन:::
हर पहलू की गहराई से की जा रही जांच
बहलोलपुर में स्थिति शांतिपूर्ण है। काफी मान-मनौवल के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हो गए और अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है, जल्द ही सही स्थिति सामने आ जाएगी। -प्रशांत सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर

05. कुड़वार के बहलोलपुर गांव में रोते-बिलखते परिजन। -संवाद

05. कुड़वार के बहलोलपुर गांव में रोते-बिलखते परिजन। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed