यूपी: 22 पुलिसवालों पर चलेगा कत्ल का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की राजधानी लखनऊ से करीब 120 किलोमीटर दूर बहराइच जिले में माधवपुर गांव निवासी एक रिटायर्ड हवलदार की महीने भर पहले हुई मौत के मामले में फखरपुर पुलिस पर अदालत ने शिकंजा कसा है।
मृतक की पत्नी ने थानाध्यक्ष समेत 16 पुलिसकर्मियों पर पति का अपहरण कर पुलिस कस्टडी में पिटाई का आरोप लगाया था, जिसके बाद पति की मौत हो गई थी।
सीजेएम ने एसओ समेत 16 पुलिसकर्मियों व छह विपक्षियों पर हत्या का केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
पुलिस ने कर लिया था किडनैप
फखरपुर के ग्राम माधवपुर निवासी रुवाब बानो ने सीजेएम के न्यायालय पर दिए प्रार्थनापत्र में कहा था कि उसके पति इम्तियाज सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार थे।
तीन जून को पड़ोस में हुए विवाद में बेटे बबलू को पुलिस ने जेल भेज दिया था, जिसकी जमानत के लिए वह और पति 6 जून को कचहरी गए थे।
लौटते समय पुलिस ने पति को अगवा कर लिया। इसके बाद उसे लॉकअप में बंद कर एसओ समेत सभी पुलिसकर्मियों ने पिटा।
इतना पिटवाया कि हो गई मौत
इस पर सीजेएम न्यायालय ने फखरपुर थाना प्रभारी को महिला की तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष समेत 16 पुलिस कर्मियों और छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
ये हैं आरोपी
फखरपुर एसओ बीके यादव, एसआई आरके शुक्ला व रामप्रकाश, कांस्टेबल शिवकुमार यादव, दिनेश यादव, आनंद सिंह, जयप्रकाश शुक्ला, शैलेश यादव, सुरेंद्र यादव, घनश्याम शर्मा, अजीत दूबे, ओमपकाश यादव, छोटेलाल, कल्लू सिंह, धर्मेंद्र यादव, विनय कुमार यादव के साथ ही गांव निवासी आरिफ, कुरैशा बेगम, चांदबाबू, अफसर हुसैन व उसकी पत्नी, और मुन्ना आरोपी हैं।