फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder and rape with girl

कैसा प्यार: प्रेमी के दोस्तों से अवैध संबंध न बनाने पर बीएससी छात्रा की हत्या, चाकू से किए ताबड़तोड़ 23 वार

Tue, 15 Jun 2021 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 15 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
murder and rape with girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सरोजनीनगर के पिपरसंड रेलवे स्टेशन रोड पर नवोदय विद्यालय के पास गहरू जंगल में बीएससी छात्रा की हत्या नृशंस तरीके से प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। उसके शरीर पर हत्यारों ने चाकू से ताबड़तोड़ 23 वार किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर छोटे-बड़े 25 घाव मिले हैं जिनमें से दो आर-पार हो गए। छात्रा का गला दुपट्टे से घोंटा गया था। अधिक खून बहने और गला कसने से उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में छात्रा के प्रेमी सहित तीनों हत्या आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों ने पुलिस के सामने जुर्म कुबूल किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के मुताबिक, सरोजनीनगर के पिपरसंड स्थित गहरू जंगल में रविवार सुबह बीएससी की छात्रा व खैराबाद निवासी निजी सुरक्षाकर्मी की बेटी का खून से लथपथ शव मिला था। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने युवती के दोस्त सरोजनीनगर के आजादनगर निवासी मो. कैफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, मो. कैफ ने बताया कि किशोरी की मां गांव गई थी और उसके पिता ड्यूटी पर गए थे। इसका फायदा उठाकर उसने किशोरी को घर से बाहर बुलाया था। पकड़े गए आरोपियों में मो. कैफ के अलावा आकाश यादव और काशीराम कॉलोनी का विशाल कश्यप शामिल हैं।
विज्ञापन


दोस्तों के साथ नशा करते समय किया था कॉल
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि कैफ अपने दोस्त आकाश यादव व विशाल कश्यप के साथ बैठकर पिपरसंड इलाके में नशा कर रहा था। इसी दौरान उसने छात्रा को कॉल किया। उससे बातचीत के दौरान पता चला कि घर पर कोई नहीं है। इसके बाद मो. कैफ उसे बाइक से लेने गया। दोनों दोस्तों ने लड़की से बातचीत सुन ली। दोनों ने नशे में छात्रा से संबंध बनाने के लिए कैफ को दोस्ती का वास्ता दिया, जिस पर वह तैयार हो गया। तीनों ने पिपरसंड इलाके के गहरू जंगल में लेकर आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैफ उसे गहरू जंगल के सुनसान इलाके में तालाब किनारे लेकर गया। वहां कैफ ने छात्रा के साथ संबंध बनाए। इसी बीच झाड़ियों में छिपे दोनों दोस्त विशाल व आकाश भी आ गए। दोनों ने छात्रा पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। छात्रा ने विरोध किया और वहां से नाराज होकर जाने लगी। इस आकाश व विशाल ने उसे दबोच लिया। आकाश ने उसका हाथ पकड़ा और विशाल ने पैर। छात्रा ने चीखना शुरू किया तो विशाल ने चाकू से उसकी पीठ पर वार कर दिया। छात्रा चाकू लगने के बाद बबूल की झाड़ियों से होकर भागने लगी। तभी विशाल व आकाश ने कहा कि इसे मार दो नहीं तो हम लोग फंस जाएंगे। तीनों ने उसे कच्चे रास्ते के पास खाली मैदान पर घेर लिया। ताबड़तोड़ कई बार चाकू से वार किया। छात्रा की मौत के बाद तीनों वहां से भाग गए।

हत्यारों ने पार कीं क्रूरता की हद
पुलिस के मुताबिक, तीनों ने बताया कि उसकी हत्या रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की थी। सोमवार शाम को पैनल ने छात्रा केशव का पोस्टमार्टम किया जिसमें सामने आया कि उसके शरीर पर छोटे-बडे़ 25 घाव मिले। छह इंच के चाकू से किए गए 15 घाव काफी गहरे थे। वहीं दो घाव आर-पार थे। सभी घाव पीठ, पेट, सीने और पैर पर लगे हैं। इसके अलावा गला कसा गया था। चाकू का वार इतनी बेरहमी से किया गया था कि छात्रा के यूरिनल का थैला भी फट गया था। चाकू का एक टुकड़ा छात्रा के रीढ़ की हड्डी में फंसा मिला।


चप्पल फैक्टरी में साथ काम करती थी छात्रा
पुलिस के मुताबिक, छात्रा गौरी स्थित शिवाय ज्वेलर्स के पहले नादरगंज इलाके के एक चप्पल फैक्टरी में काम करती थी जहां उसकी दोस्ती कैफ से हुई थी। कुछ महीने पहले छात्रा ने गौरी के शिवाय ज्वेलर्स पर काम करना शुरू किया। इस दौरान भी दोनों मिलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed