फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder alleged died in an accident in bahraich.

हत्या कर भाग रहे आरोपियों की बहराइच में हादसे में मौत

Sun, 28 Feb 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ/बहराइच।
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ/बहराइच। Updated Sun, 28 Feb 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
murder alleged died in an accident in bahraich.

लखनऊ में शुक्रवार को दोस्त को गोली से उड़ाने के बाद भागे दो आरोपियों की शनिवार को बहराइच में सड़क हादसे में मौत हो गई। नेपाल भाग निकलने के इरादे से तेजरफ्तार बाइक से जा रहे बदमाश कैसरगंज इलाके में पहुंचे तो संतुलन नहीं बना पाए और बाइक समेत सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसे।

विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस व बाइक के नंबर के आधार पर दोनों की पहचान लखनऊ के राजाजीपुरम के शादाब आलम व हिमांशु दीक्षित के रूप में हुई।

एसओ कैसरगंज विनोद यादव ने बताया कि लखनऊ-बहराइच मार्ग पर तेज स्पीड से जा रही बाइक भट्ठापुरवा के पास लकड़ी से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे बाइक सवार दोनों बदमाश गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। डीएल से मिले नंबर के आधार पर राजधानी के तालकटोरा थाने में एक्सीडेंट की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पता चला कि वहां की पुलिस अनुज पांडेय की हत्या के मामले में दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। एसओ तालकटोरा अशोक यादव ने बताया कि हिमांशु व शादाब के फोटो परिवारीजनों को दिखाकर शिनाख्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल भागने की तैयारी में थे हत्या के आरोपी

murder alleged died in an accident in bahraich.

एसओ तालकटोरा के अनुसार हत्यारोपियों हिमांशु व शादाब के फोन नंबर सर्विलांस पर था। साथ ही उनके ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थीं। पुलिस का शिकंजा कसता देख दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। इसीलिए दोनों बहराइच भाग गए थे।

यह था पूरा मामला

हिमांशु व शादाब ने अपने तीन दोस्तों के साथ शुक्रवार को राजाजीपुरम के सेक्टर 11 में अनुज पांडेय को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद हमलावर भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed