फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipality voters behind in electing city government

Lucknow News: शहर की सरकार चुनने में नगर पालिका के वोटर पीछे

Sun, 16 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 16 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Municipality voters behind in electing city government
रायबरेली। नगर पालिका क्षेत्र में सबसे अधिक पढ़े लिखे वोटर हैं, लेकिन पिछले तीन चुनावों से नगर निकाय चुनाव में वोटर मतदान करने में सबसे पीछे हैं। पिछले चुनाव में सबसे अधिक 49 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पिछले तीन चुनावों से नगर पंचायत महराजगंज के वोटर मतदान करने में सबसे आगे रहे। इस बार चुनाव में नगर पालिका में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। चार मई को एक नगर पालिका व नौ नगर पंचायतों में मतदान होगा। खास बात यह कि नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका क्षेत्र के वोटर मतदान करने के लिए कम निकल रहे हैं। वर्ष 2017 में 49 प्रतिशत तो वर्ष 2012 के चुनाव में 45 प्रतिशत वोटर ही मतदान करने के लिए निकले। वर्ष 2006 में हुए नगर निकाय चुनाव में 47 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया था। अब तक नगर पालिका के आधे वोटर भी मतदान करने के लिए बूथों पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इसके विपरीत नगर पंचायतों में हर बार मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा। महराजगंज नगर पंचायत लगातार मतदान में टॉप पर बना हुआ है। पिछले चुनाव में महराजगंज में 81.96 प्रतिशत तो वर्ष 2012 के चुनाव में 76.30 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। अन्य नगर पंचायतों में भी मतदान का प्रतिशत बहुत अच्छा रहा। इस बार नगर पालिका क्षेत्र में भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। अधिक से अधिक वोटरों को घर से निकालकर बूथों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में इस साल पहली बार मतदाता सूची में शामिल 34866 नए वोटर लाज बचाएंगे। नए वोटरों में शहर की सरकार बनाने के लिए जोश देखने को मिल रहा है। इन वोटरों के बूथों पर पहुंचने से इस बार मतदान का प्रतिशत 50 फीसदी के पार हो सकता है। हालांकि युवा हरहाल में मतदान करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed