{"_id":"642aef9fafd13195340d84db","slug":"municipal-elections-maximum-voters-in-lucknow-corporation-lowest-in-ayodhya-19087626-voters-in-all-corporat-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव : लखनऊ निगम में सबसे ज्यादा वोटर, सबसे कम अयोध्या में, सभी निगमों में हैं 1,90,87,626 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव : लखनऊ निगम में सबसे ज्यादा वोटर, सबसे कम अयोध्या में, सभी निगमों में हैं 1,90,87,626 मतदाता
Mon, 03 Apr 2023 09:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Apr 2023 09:02 PM IST
सार
सबसे ज्यादा मतदान केंद्र लखनऊ में हैं लेकिन सबसे कम मतदान केंद्र शाहजहांपुर में नहीं बल्कि अयोध्या में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी निकायों के मतदाताओं की सूची फाइनल कर दी है। नगर निगमों में कुल 19087626 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के रण में नगर निगम के लिए तैयारियों को सबसे ज्यादा धार दी जा रही है। कारण है कि निगम में ही सबसे ज्यादा वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। लखनऊ नगर निगम में सबसे ज्यादा वोटर हैं जबकि सबसे कम मतदाता पहली बार नगर निगम बने शाहजहांपुर में हैं। सबसे ज्यादा मतदान केंद्र लखनऊ में हैं लेकिन सबसे कम मतदान केंद्र शाहजहांपुर में नहीं बल्कि अयोध्या में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी निकायों के मतदाताओं की सूची फाइनल कर दी है। नगर निगमों में कुल एक करोड़ 90 लाख 87 हजार 626 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को चुनावी तैयारियों में विस्तृत मंथन हुआ। सभी निकायों पर चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। उधर मतदाताओं के दृष्टिकोण से देखें तो नगर निगम क्षेत्र महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां ईवीएम से चुनाव हो रहे हैं। इस बार निगमों की संख्या भी बढ़ी है। सबसे ज्यादा वोटर इस बार लखनऊ नगर निगम में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। यहां 2924674 मतदाता हैं जबकि शाहजहांपुर में सबसे कम 326930 मतदाता हैं।
विज्ञापन
शाहजहांपुर पहली बार नगर निगम में शामिल हुआ है। शाहजहांपुर के 60 वार्डों में 325 मतदान स्थल और 119 मतदान केंद्र हैं। उधर, अयोध्या नगर निगम में भी 60 ही वार्ड हैं। यहां मतदाता शाहजहांपुर से ज्यादा हैं। 332290 मतदाता यहां अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। बावजूद इसके यहां 279 मतदान स्थल और 91 मतदान केंद्र ही हैं।
विज्ञापन
यह है 17 निगमों की स्थिति
निगम मतदाता
अयोध्या 332290
अलीगढ़ 898024
आगरा 1467522
कानपुर नगर 2217517
गाजियाबाद 1539822
गोरखपुर 1048462
झांसी 457997
प्रयागराज 1576713
फिरोजाबाद 563730
बरेली 847763
मथुरा 721952
मुरादाबाद 673843
मेरठ 1257440
लखनऊ 2924675
वाराणसी 1611496
शाहजहांपुर 326930
सहारनपुर 621450