फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal elections: BJP appointed in-charge and convener, Rakesh Rathore to command in Bahraich

नगर पालिका चुनाव : भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी व संयोजक, बहराइच में राकेश राठौर व रुदौली में रुद्रसेन को कमान

Mon, 03 Oct 2022 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 03 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

अंबेडकरनगर के अकबरपुर में राज्यमंत्री सतीश शर्मा प्रभारी, ओमप्रकाश सिंह सह प्रभारी और बाल्मीकि उपाध्याय संयोजक बनाए गए हैं। टांडा में शक्ति सिंह प्रभारी, राजेंद्र कुमार अग्रवाल संयोजक, जलालपुर में अवधेश पांडेय प्रभारी और सुरेंद्र सोनी संयोजक बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Municipal elections: BJP appointed in-charge and convener, Rakesh Rathore to command in Bahraich

विस्तार

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए अवध क्षेत्र की नगर पालिका परिषदों के प्रभारी, सह प्रभारी और संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। बहराइच नगर पालिका परिषद के लिए राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु को प्रभारी, नीरज सिंह को सह प्रभारी और रणविजय सिंह को संयोजक और नानपारा नगर पालिका परिषद के लिए पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह शैलू को प्रभारी और राघवेंद्र प्रताप सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


बाराबंकी की नवाबगंज नगर पालिका परिषद के लिए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को प्रभारी, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा को सह प्रभारी और प्रमोद तिवारी को संयोजक बनाया गया है। अयोध्या के रुदौली में प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्रसेन चौधरी प्रभारी, दिलीप यादव सह प्रभारी और दुर्गेश श्रीवास्तव को संयोजक बनाया गया है। अंबेडकरनगर के अकबरपुर में राज्यमंत्री सतीश शर्मा प्रभारी, ओमप्रकाश सिंह सह प्रभारी और बाल्मीकि उपाध्याय संयोजक बनाए गए हैं। टांडा में शक्ति सिंह प्रभारी, राजेंद्र कुमार अग्रवाल संयोजक, जलालपुर में अवधेश पांडेय प्रभारी और सुरेंद्र सोनी संयोजक बनाए गए हैं।
विज्ञापन


बलरामपुर में प्रदेश मंत्री त्रयंबक तिवारी को प्रभारी और रामकरन मिश्रा को संयोजक और उतरौला पालिका परिषद में डॉ. रजन शर्मा को प्रभारी और चंद्रप्रकाश सिंह को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। रायबरेली में राज्यमंत्री सुरेश राही प्रभारी, अमित गुप्ता सह प्रभारी और संतोष गुप्ता संयोजक, श्रावस्ती की भिनगा में राहुल राज रस्तोगी प्रभारी और घनश्याम रस्तोगी संयोजक बनाए गए हैं। गोंडा में एमएलसी अवनीश पटेल प्रभारी, राजाबाबू गुप्ता संयोजक, नवाबगंज में चंद्रभान सिंह संचित प्रभारी, धर्मेंद्र पांडेय संयोजक, करनैलगंज में राकेश प्रताप सिंह प्रभारी और आशीष गिरि संयोजक बनाए गए हैं। सीतापुर में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री प्रभारी, जितेंद्र मेहरोत्रा संयोजक, मिश्रिख में राजीव रंजन मिश्रा प्रभारी, अंकित शुक्ला संयोजक, बिसवां में रामनिवास यादव प्रभारी, रितुराज सिंह संयोजक, महमूदाबाद में एमएलसी पवन सिंह चौहान प्रभारी, मोहन बारी संयोजक, लहरपुर में संतोष सिंह प्रभारी, मनमोहन गुप्ता संयोजक और खैराबाद में शिवभूषण सिंह प्रभारी और रामजी गुप्ता संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed