{"_id":"6a25d4bc997c1e9115005a53","slug":"municipal-corporation-will-organize-ward-chaupal-from-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1772875-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर निगम आज से लगाएगा वार्ड चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर निगम आज से लगाएगा वार्ड चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम आठ जून से वार्ड चौपाल अभियान शुरू करेगा। यह अभियान केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के सभी 110 वार्डों में जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रतिदिन दो वार्डों में चौपाल आयोजित होगी।
महापौर सुषमा खर्कवाल खुद जनसमस्याओं की समीक्षा करेंगी। चौपालों में गृहकर, सफाई, मार्ग प्रकाश, पेयजल और सीवर जैसी समस्याओं का मौके पर निस्तारण होगा। संबंधित पार्षद, अपर नगर आयुक्त, अधिकारी और अभियंता उपस्थित रहेंगे। कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी चौपाल में रहेंगे। महापौर ने अधिकारियों को शिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के कार्मिकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
अभियान की शुरुआत आठ जून को जोन-4 के दो वार्डों से होगी। पहले दिन पेपर मिल कॉलोनी और राजीव गांधी प्रथम वार्ड में चौपाल लगेगी। इसके बाद सभी जोनों में निर्धारित तिथियों पर चौपालों का आयोजन होगा। 9 जून को जोन-1 के रानी लक्ष्मी बाई और जेसी बोस वार्ड में चौपाल होगी। 10 जून को तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज और ऐशबाग वार्ड में चौपाल आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन