फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   municipal corporation team which had come to remove illegal handcart vendors was assaulted In Lucknow

UP: बांग्लादेशी अवैध रूप से कर रहे कारोबार, हटाने गई नगर निगम की टीम से मारपीट; महापौर बोलीं- होगी कार्रवाई

Sun, 29 Dec 2024 12:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 12:27 PM IST
सार

राजधानी में अवैध ठेला वालों को हटाने पहुंची नगर निगम टीम से मारपीट की गई। मौके पर पहुंची महापौर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
municipal corporation team which had come to remove illegal handcart vendors was assaulted In Lucknow
नगर निगम टीम से मारपीट के बाद मौके पर पहुंची महापौर। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को अवैध रूप से ठेला लगाने वालों व नगर निगम टीम के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। ठेला वाले बांग्लादेशी बताए जा रहे हैं। मामला नगर निगम जोन-7 इंद्रा प्रियदर्शनी वार्ड का है। 

विज्ञापन


मारपीट की सूचना मिलने पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। महापौर ने मौके पर उपस्थित नगर निगम कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

बांग्लादेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार करने वाले बांग्लादेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। महापौर ने जिलाधिकारी और लखनऊ कमिश्नर को फोन कर मामले की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे

आवश्यक कार्रवाई के निर्देश के साथ पीएससी भेजने के लिए बोला है। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध कारोबार और अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त होगी। मौके पर नगर आयुक्त इंद्रजीत के साथ नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed