फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation team pelted with stones while attempting to remove an illegal dairy in Para, Sub-Inspector and three corporation employees injured

Lucknow News: पारा में अवैध डेयरी हटाने गई नगर निगम टीम पर पथराव, दरोगा और निगम के तीन कर्मचारी घायल

Mon, 17 Aug 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation team pelted with stones while attempting to remove an illegal dairy in Para, Sub-Inspector and three corporation employees injured
घायल दरोगा और घटनास्थल की फुटेज। 
लखनऊ। पारा में रविवार को अवैध डेयरी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर पशुपालकों ने पथराव कर दिया। हमले में बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी दरोगा विनय पटेल और निगम के तीन कर्मचारी घायल हो गए। दरोगा के सिर में छह टांके लगे हैं।
विज्ञापन

हमले में निगम के तीन सरकारी वाहनों के शीशे भी टूट गए। मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर 12 नामजद समेत 12 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। निगम की ओर से भी तहरीर दी गई है। करीब दस दिन पहले अर्जुनगंज में छुट्टा गाय के हमले में एक बच्ची के घायल होने के बाद निगम ने छुट्टा पशुओं और अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान तेज किया है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब चार बजे निगम की टीम पारा पहुंची थी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के मुताबिक टीम ने कार्रवाई शुरू की तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। हमलावरों ने चौकी प्रभारी को दौड़ाकर पीटा। उनकी वर्दी फट गई। वह कीचड़ में गिरकर घायल हो गए। उन पर लोहे की जंजीर से हमला करने का भी आरोप है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिर में छह टांके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारी अवधेश कुमार, अभिनव और फुरकान भी घायल हुए। जोन छह के प्रभारी पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार ने पारा थाने में तहरीर दी है।
24 के खिलाफ एफआईआर
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक अबरार, इमरान, सालून, सुबिल, सराफत, अतीक, आशिफ, वारिश, नसीम, रानू, जीशान, नाफिश समेत 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीम ने मौके से 18 भैंसें पकड़ीं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घायल दरोगा और घटनास्थल की फुटेज। 

घायल दरोगा और घटनास्थल की फुटेज। 

घायल दरोगा और घटनास्थल की फुटेज। 

घायल दरोगा और घटनास्थल की फुटेज। 

घायल दरोगा और घटनास्थल की फुटेज। 

घायल दरोगा और घटनास्थल की फुटेज। 

घायल दरोगा और घटनास्थल की फुटेज। 

घायल दरोगा और घटनास्थल की फुटेज। 

घायल दरोगा और घटनास्थल की फुटेज। 

घायल दरोगा और घटनास्थल की फुटेज। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed