फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal corporation executive took decision to change the name of eight wards

चुनावी रंग में रंगे नगर निगम कार्यकरिणी के फैसले, शहर के आठ वार्डों के नाम बदले

Fri, 01 Oct 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation executive took decision to change the name of eight wards
शहर के आठ वार्ड अब महापुरुषों के नाम पर जाने जाएंगे। शिया धर्मगुरु मरहूम कल्बे आबिद के नाम पर पुराने लखनऊ में द्वार बनेगा।
विज्ञापन

इन प्रस्तावाें पर बृहस्पतिवार को बैठक में नगर निगम कार्यकारिणी ने मुहर लगा दी। साथ ही आजादी अमृत महोत्सव के तहत हो रहे तीन दिवसीय आयोजन पर तीन करोड़ के बजट खर्च को मंजूरी दी गई।
इन फैसलों से चर्चा रही कि आगामी विधानसभा के चुनाव का रंग नगर निगम पर भी चढ़ गया है। बैठक में चारबाग की गुरुनानक मार्केट की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों के बेचे जाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया।
विज्ञापन

अमीनाबाद मोहन मार्केट को बेचे जाने को लेकर समिति की आई रिपोर्ट को भी कार्यकारिणी ने अनुमोदित कर दिया। समिति ने रिपोर्ट में मूल अनावासीय संपत्तियां मूल आवंटी को वर्तमान सर्किल रेट से दोगुना और रक्त संबंधी व अन्य कब्जेदार को तीन गुने रेट पर देने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति को जांच में मार्केट की 325 दुकानों में से 295 में मूल आवंटी, 17 पर रक्त संबंधी और 15 पर पारिवारिक रिश्तेदार काबिज मिले। इसी तरह 70 दुकानों में एक बेसमेंट, 25 में एक से अधिक बेसमेंट व 189 दुकानों को तोड़कर बड़ी दुकानें बना ली गई हैं।
समिति ने पूर्व में किराएदारी नामांतरण को भी सहमति दे दी है। इसमें मूल आवंटी के बजाए दूसरा काबिज है, उसमें सर्वेंट क्वाटर का 30 हजार व भवन का 40 हजार रुपये नामांतरण शुल्क लेकर नामांतरण कर दिया जाए।
दुकानों के मामले में अमीनाबाद, चारबाग, कैसरबाग, हजरतगंज व लालबाग में 1.20 लाख रुपये व अन्य क्षेत्रों के लिए 80 हजार रुपये नामांतरण शुल्क लिया जाए। महापौर ने बताया कि समिति ने गुरुनानक व मोहन मार्केट के बेचने का आदेश शासन ही देगा।
आवंटी अब नामांतरण करा सकते हैं। इसके लिए शासन से अनुमति की जरूरत नहीं है। वहीं, नगर निगम और जलकल से जुड़े करीब 70 कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रस्तावों को भी अनुपूरक एजेंडे के तहत पास कर दिया गया।
खिंचेंगी पीली पट्टी, इसके अंदर के वाहन नहीं उठा सकेगी क्रेन
शहर की प्रमुख सड़कों व बाजारों में पीली पट्टी खींची जाएगी। इसके अंदर खड़े होने वाले वाहनों को क्रेन नहीं उठाएगी। सबसे पहले बाजारों को लिया जाएगा, जहां पीली पट्टी खींची जाएगी। इसके आगे दुकान या ठेला-खोमचा नहीं लग पाएगा। महापौर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस और व्यापार मंडल के समन्वय से जोनल अधिकारी पट्टी खींचने का काम करेंगे।
वार्ड का मौजूदा नाम - वार्ड का नया नाम
फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड - महाऋषि नगर वार्ड
फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड - डॉ. केशव नगर वार्ड
फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड - पंडित दीन दयाल उपाध्याय वार्ड
आयोध्यादास द्वितीय वार्ड - रामप्रसाद बिस्मिल वार्ड
जानकीपुरम प्रथम वार्ड - भाऊराव देवरस वार्ड
हैदरगंज द्वितीय वार्ड - बुद्धेश्वर मंदिर वार्ड
विद्यावती द्वितीय - परशुराम वार्ड
विद्यावती प्रथम - माधवनगर वार्ड
चुनावी को लेकर वार्डों के नाम नहीं बदले गए हैं। उन वार्डों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं, जिन नामों से एक से अधिक वार्ड थे। नाम बदलने को लेकर पार्षदों की ओर से प्रस्ताव आए थे। वार्ड का बदला नाम परिसीमन के बाद लागू होगा। अभी तो कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पास किया है।
- संयुक्ता भाटिया, महापौर
सभी कर्मचारियों की हाजिरी अब स्मार्ट फोन से
नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में सभी नियमित व संविद कर्मचारियों की स्मार्ट मोबाइल से हाजिरी लगाने का प्रस्ताव पर भी मुहर गई। कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शुक्ला टिंकू, कौशलेंद्र द्विवेदी सहित अन्य सभी सदस्यों ने कहा कि कार्यदायी संस्था से तैनात सफाई कर्मचारियों की तरह ही नगर निगम के सभी नियमित और संविदा कर्मचारियों की भी हाजिरी स्मार्ट मोबाइल से दर्ज कराई जाए। कहा कि सिर्फ नौ हजार पाने वाले कर्मचारी की ही निगरानी स्मार्ट मोबाइल से क्यों। सफाई को छोड़कर निगम के किसी अन्य विभाग में भी कार्यरत कार्यदायी कर्मचारियों की हाजिरी स्मार्ट मोबाइल से नहीं ली जा रही है। तो फिर यह पक्षपात क्यों। महापौर ने बताया कि सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने सहमति दी है कि सभी नियमित व संविदाकर्मियों की हाजिरी स्मार्ट मोबाइल से ली जाए।
प्रस्ताव पास, पर अभी लागू नहीं
ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी, बस, मिनी बस आदि पर लाइसेंस शुल्क उपविधि के प्रस्ताव को कार्यकारिणी ने पास कर दिया। इसके तहत शहर में चलने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, मिनी बस और बस पर सालाना लाइसेंस लिया जाएगा। महापौर ने कहा कि लाइसेंस शुल्क की दरों का फिर से परीक्षण किया जाएगा।

डीएम को लिखेंगे बंद कराएं मांस की दुकानें
महापौर ने बताया कि मांस की दुकानों का लाइसेंस अब खाद्य औषधि प्रशासन जारी करता है। इसे लेकर डीएम को पत्र लिखा जाएगा कि वह धार्मिक स्थल के आसपास 100 मीटर के दायरे में चल रहीं ऐसी दुकानों को बंद कराएं। हालांकि, महापौर ने यह नहीं साफ किया कि कौन से धार्मिक स्थल इस दायरे में आएंगे। कहा जा रहा है कि कुछ ऐसे धार्मिक स्थल भी हैं, जिनमें मांस की दुकानें चल रही हैं।
यह प्रस्ताव भी हुए पास
- यात्री बस शेल्टर व ट्री गार्ड पर प्रचार शुल्क की दरों को संशोधित किया जाएगा, क्योंकि चार बार टेंडर होने के बाद भी ठेका नहीं हो पाया है।
- सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन में गई जमीन को मध्यस्तता के जरिए हल के किए जाने का प्रस्ताव पास
- शहर में भगवान लक्ष्मण की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाए जाने के लिए स्थल चयन को समिति बनाए जाने का प्रस्ताव पास
- कार्यदायी एजेंसी से मार्ग प्रकाश में कार्यरत तीन इंजीनियरों का वेतन बढ़ाकर 20 हजार 500 रुपए किया गया
- बिजनौर थाना निर्माण के लिए जमीन दिए जाने का प्रस्ताव सदन को संदर्भित
- आर्य नगर डिस्पेंसरी को शिशु कल्याण केंद्र को पांच वर्षों के लिए और दिए जाने पर का प्रस्ताव स्थगित। होगा परीक्षण
इनके नाम पर हुए सड़क के पार्क, चौराहे और मार्ग
- राजाजीपुरम सी-ब्लॉक में अंडरपास के पास एसकेडी के सामने वाले चौराहे का नाम भगवान ‘परशुराम चौक’ किया गया। परशुराम के नाम यह शहर का पहला चौराहा होगा।
- लेवर कॉलोनी वार्ड में एक बड़े पार्क का नामकरण पूर्व विधायक स्वर्गीय ‘सुरेश श्रीवास्तव’ के नाम पर किया जाएगा।
- पार्षद स्वर्गीय रमेश कपूर बाबा की स्मृति में एक पार्क व सड़क का होगा नामकरण।
- आशियाना सेक्टर-के स्थित पार्क का नाम अवध व्यापार मंडल के अध्यक्ष ‘ओपी आहूजा’ के नाम पर।
- डालीगंज चौराहा का नामकरण समाजसेवी ‘अतुल अग्रवाल चौराहा’ किया गया।
- पुराना लोहा भंडार से गुलाब बाड़ी मोड़ तक रोड का नामकरण वरिष्ठ साहित्यकार ‘स्व. डॉ. निर्द्वंद मिश्रा’ मार्ग।
- लेवर कॉलोनी वार्ड के सर्वोदय पार्क का नामकरण ‘महर्षि कश्यप’ पार्क।
- डालीगंज निराला नगर में पटेल पार्क का नाम ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क’ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed