फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayams grandson to marry with Lalus daughter.

बजेगी सियासी शहनाई, समधी बनेंगे मुलायम और लालू!

Fri, 28 Nov 2014 09:20 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Nov 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
Mulayams grandson to marry with Lalus daughter.

यूपी और बिहार की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव समधी बनने जा रहे हैं।

विज्ञापन


मुलायम के पौत्र तेज प्रताप सिंह लालू की छोटी बेटी राजलक्ष्मी के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। सगाई दिसंबर में होने की संभावना है। शादी की शहनाइयां फरवरी में गूंज सकती है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा होने की संभावना है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों दिल्ली में लालू ने तेज प्रताप से अपनी छोटी बेटी राज लक्ष्मी के विवाह का प्रस्ताव रखा था। पारिवारिक विमर्श और तेज प्रताप की सहमति के बाद मुलायम ने इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में तेज प्रताप यादव और सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने इस रिश्ते की पुष्टि की। मीडिया से बातचीत में रामगोपाल ने कहा कि दोनों परिवार एक-दूसरे के पुराने जानकार हैं। पुराने संबंध अब रिश्तेदारी में बदल रही है।

तेज प्रताप ने खुद लगाई रिश्ते पर मुहर

Mulayams grandson to marry with Lalus daughter.

खुद तेज प्रताप ने संसद भवन के बाहर चेहरे पर मुस्कराहट के साथ राजलक्ष्मी से शादी तय हो जाने पर मुहर लगाई। हालांकि उन्होंने कहा कि इस शादी को राजनीति से न जोड़ा जाए।

मुलायम परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता हैं तेज प्रताप
तेज प्रताप ने मुलायम परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य के रूप में राजनीति में एंट्री की है। 27 साल के तेज प्रताप, मुलायम के बड़े भाई स्वर्गीय रतन सिंह के पौत्र और स्वर्गीय रणबीर सिंह के पुत्र हैं।

वे अपने दादा मुलायम की परंपरागत मैनपुरी सीट पर उपचुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से बीकॉम आनर्स और इंग्लैड की लीड्स यूनिवर्सिटी से एमएसएसी मैनेजमेंट की डिग्री लेने वाले तेज प्रताप ने 2011 में सैफई से ब्लॉक प्रमुख के रूप में राजनीति में एंट्री की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed