फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav said - Fight in UP between SP and BJP, told workers to be ready for 2024

सियासी बिसात : मुलायम सिंह यादव बोले- यूपी में लड़ाई सपा और भाजपा के बीच, कार्यकर्ताओं से कहा 2024 के लिए रहें तैयार

Sat, 07 May 2022 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 01:14 AM IST
सार

सपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को विभिन्न जिलों से मिलने आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह यादव ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में सपा के प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा है।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav said - Fight in UP between SP and BJP, told workers to be ready for 2024
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव। - फोटो : ANI

विस्तार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यूपी में लड़ाई दो पार्टियों सपा और भाजपा के बीच है। इसके अलावा अब कोई नहीं है। यूपी विधानसभा चुनाव से यह बात साफ हो गई है कि उत्तर प्रदेश में केवल समाजवादी पार्टी और भाजपा हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और नेता 2024 की लड़ाई के लिए तैयार रहें। 

विज्ञापन


सपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को विभिन्न जिलों से मिलने आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह यादव ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में सपा के प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा है।
विज्ञापन


उसके बावजूद सपा के बारे में कई टिप्पणियां की गईं। मुलायम ने कहा कि हम समाजवादी लोग गरीबों, किसानों, नौजवानों, भूमिहीनों की बात करते हैं। सभी जाति और धर्मों के साथ हमारा व्यवहार एक समान रहता है। समाजवादी पार्टी बेरोजगारी, महंगाई, अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत संख्या में लोगों ने समाजवादियों पर भरोसा जताया है, इससे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गयी है। इस विश्वास पर अडिग होकर काम करना है। मुलायम सिंह यादव के संबोधन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद संजय लाठर, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री बलराम यादव समेत अन्य नेता मौजूद थे।




सत्ता के संरक्षण में चल रहा गुंडाराज : अखिलेश 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सत्ता के संरक्षण में गुंडाराज व्यवस्था लागू है। एंटी रोमियो स्क्वॉड तो कहीं दिखता ही नहीं है। बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। असामाजिक तत्वों पर लगाम न लगने से वे सब बेखौफ हो गए हैं।
 
अखिलेश ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में सरकार की प्रशासन तंत्र पर पकड़ ढीली होने से वर्दीधारी खुद दरिंदे बन रहे हैं। सुरक्षा व न्याय दिलाने वाला कोई नहीं है। नारी शक्ति के साथ अपराध व अत्याचार करने वालों पर क्यों बुलडोजर नहीं चलते हैं। शहर से देहात तक बेटियों का जीना दूभर हो गया है। थाने अपराध और अन्याय के अड्डे बन गए हैं। पुलिस के कारनामे डरावने हैं।


फतेहपुर में रेप के एक दिन बाद पीड़ित दलित लड़की ने आत्महत्या कर ली। शाहजहांपुर में शादी समारोह में आईजी-डीआईजी मौजूद थे, जबकि कुछ ही दूरी पर हिस्ट्रीशीटर ने फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मेरठ में अपहरण के बाद किशोर की हत्या कर दी गई। ललितपुर के महरौनी थाने में चोरी के शक में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। बाराबंकी में बरात देखने गई बच्ची का शव मिला। तो लखनऊ के माल क्षेत्र से लापता बच्चे का 20 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि ललितपुर में दुष्कर्म के आरोपी एसओ को वीआईपी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। सच तो यह है कि भाजपा सरकार ने पुलिस का राजनीतिक दुरुपयोग कर इंसाफ को थानों में गिरवी रख दिया है। ऐसी सरकार से न्याय की अपेक्षा करना बेमानी है। लोकतंत्र में मर्यादा, राजधर्म और शुचिता होती है, लेकिन भाजपा शासनकाल में सब खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed