{"_id":"bba3b98b2b12d60eca2203b1c8e453b2","slug":"mulayam-singh-yadav-press-conference-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम बोले, सपा ने नहीं किया कभी जातीय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम बोले, सपा ने नहीं किया कभी जातीय सम्मेलन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Feb 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह यादव का कहना है कि आज जितने भी छोटे व्यापार और धंधे हैं, वे सभी मुसलमानों क वजह से हैं। वह चारबाग स्थित बाल मंदिर स्कूल में शिल्पकार, दस्तकार विकास सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
मुलायम ने कहा कि सपा एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों और किसानों के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सपा जाति, धर्म के आधार पर कार्य नहीं करती है। यह पार्टी सभी वर्गों के लिए काम करती है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि सपा ने हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान किया और कभी कोई जातीय सम्मेलन नहीं किया।
सपा सुप्रीमो का कहना था कि दस्तकारी और शिल्पकारी अगर आज अस्तित्व में हैं, तो इनके पीछे मुसलमान हैं। उन्होंने कहा, आगरा से लेकर मैनपुरी, इटावा, हर जगह के लोग इससे जुड़े हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि कल गोरखपुर रैली में भी सपा प्रमुख ने सपा को भेदभाव से परे एक पार्टी बताया था। उन्होंने कहा था कि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, यह पार्टी सबको लेकर चलने में यकीन रख्ाती है।
हालांकि खराब मौसम की वजह से रैलीस्थल पर देर से पहुंचे मुलायम बहुत ज्यादा देर नहीं बोल सके।