फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav gives tribute to atal bihari vajpayee.

भाजपा के मंच पर अटल को यादकर भावुक हुए मुलायम, बोले- वो सिर्फ एक दल के नेता नहीं थे

Thu, 23 Aug 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav gives tribute to atal bihari vajpayee.
मुलायम सिंह यादव

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अटलजी मुझे बहुत प्यार देते थे। वो हर 15 दिनों में मुझे खाने पर बुलाते थे और मुझे अक्सर सुझाव देते थे। आज जब वो हमारे बीच नहीं हैं तो उन्हें यादकर मुझे बहुत दुख हो रहा है।

विज्ञापन


लखनऊ के झूलेलाल पार्क में अटल जी की याद में सर्वदलीय श्रद्घांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा बढ़ाई। उनके निधन पर पूरी दुनिया ने उन्हें सम्मान दिया। वो सिर्फ एक दल के नेता नहीं थे बल्कि पूरी दुनिया में सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने हमारे लिए एक आदर्श स्थापित किया है।
विज्ञापन


मुलायम अपने संबोधन के दौरान काफी भावुक दिखे और कहा कि उनके लिए देश हित सबसे पहले था। उन्होंने लोगों के दिलों में स्थान बनाया और सभी के लिए बड़े आदर्श स्थापित किए। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व कल्बे जव्वाद सहित कई नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल जी की राजनीति कभी उनके अंदर के मनुष्य को दबा नहीं सकी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

mulayam singh yadav gives tribute to atal bihari vajpayee.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि अटलजी को देखकर और उनकी भाषाशैली को सुनकर ही मैंने राजनीतिक चर्चा में हिस्सा लेना शुरू किया था। जब मुझे उनके खिलाफ चुनाव लड़ना पड़ा तो मैंने एक मुलाकात में उनसे कहा कि अटलजी मुझे आशीर्वाद दीजिए कि मैं चुनाव में कुछ ऐसा न कहूं जो कि गलत हो। अटल जी ने जवाब दिया कि जाओ, तुमसे कभी ऐसा नहीं होगा। मेरे लिए ये एक बड़ी बात थी कि मैं एक बड़े नेता के खिलाफ चुनाव मैदान में हूं और उन्होंने इस तरह से मुझे प्यार दिया।

राज बब्बर ने कहा कि अटलजी बड़े दिलवाले नेता थे। बड़े दिलवालों की स्वीकार्यता भी बड़ी होती है। खास बात है कि उनकी सियासत ने उनके अंदर के मनुष्य को कभी दबने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed