फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam singh yadav do wait of cm akhilesh.

अखिलेश ने मुलायम को कराया घंटों इंतजार

Mon, 09 Feb 2015 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ Updated Mon, 09 Feb 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
Mulayam singh yadav do wait of cm akhilesh.

मौका था यश भारती सम्मान समारोह का। राजधानी के लोहिया पार्क में आयोजित हुए इस समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी को अच्छा खासा इंतजार कराया। खुद सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव और सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव सीएम अखिलेश का काफी देर तक इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद अखिलेश इस सम्मान समारोह में पहुंचे। समारोह में प्रदेश की 56 विभूतियों के सम्मान के साथ ही अखिलेश ने केंद्र की सरकार पर हमला बोल दिया। सीएम अखिलेश यादव ने समारोह में यूपी का गुणगान किया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि भाजपा हमारी सरकार को यूं ही बदनाम करने में लगी है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ही हमें बताएं कि यूपी में किस माफिया का राज चल रहा है? गौरतलब है कि यूपी में माफिया राज चल रहा है इस तरह के आरोप भाजपा ने अखिलेश सरकार पर लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद सीएम अखिलेश ने कहा कि मोदी सरकार को सिर्फ बातें बनानी आती है, काम करना नहीं आता। अखिलेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे पर भी टिप्पणी कर डाली।

यूपी की 56 विभूतियों को मिला सम्मान

Mulayam singh yadav do wait of cm akhilesh.

सूबे के सर्वोच्च सम्मान यश भारती का वितरण राजधानी स्थित लोहिया पार्क में सोमवार को किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 56 विभूतियों को यश भारती सम्मान दिया।वहीं अदम्य साहस व शौर्य के लिए सीमा तिवारी को महारानी अहिल्याबाई होल्कर और रेशम फातिमा को लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा गया इस मौके पर समाजवादी जनेश्वर इनक्लेव योजना, सेक्टर जे कुर्सी रोड व समाजवादी लोहिया इनक्लेव देवपुर पारा आवासीय योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ।
                
वर्ष 2014-15 के लिए इन्हें मिला पुरस्कार
हामिद उल्लाह (साहित्य), रीता गांगुली (शास्त्रीय संगीत), दर्शन सिंह यादव (समाजसेवा), प्रो. जलीलुर्रहमान (चिकित्सा), प्रो. भगीरथ प्रसाद त्रिपाठी वागीश शास्त्री (शिक्षा), प्रो. जयकृष्ण अग्रवाल (ललित कला), विनोद मेहता (पत्रकारिता), डॉ. उर्मिल कुमार थपलियाल (नाट्यविधा), रवींद्र जैन (संगीत), योगेश गौड़ (गीतकार), टीपी त्रिवेदी (विज्ञान), गिरधरलाल मिश्र उर्फ जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी भद्राचार्य (समाजसेवा), राजकुमार वर्मा (चित्रकार), डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी (साहित्य), बुद्धि प्रकाश (योग व प्राकृतिक चिकित्सा), विष्णु यादव (बिरहा गायन), डॉ. कुमकुम धर (कथक), विष्णु सक्सेना (साहित्य), शुभा मुद्गल (शास्त्रीय गायन), कृष्ण कन्हाई व गोविंद कन्हाई (चित्रकार), डॉ. सीएस यादव (चिकित्सा), राजकुमार (कुश्ती), आरपी सिंह (खेल), डॉ. राकेश यादव (चिकित्सा), इफ्तिकार नदीम खां (काष्ठकला), जिम्मी शेरगिल (अभिनय), कैलाश खेर (गायन), राहत अली खां साबरी (संगीत), नवाजुद्दीन सिद्दीकी (अभिनय), अवनीश कुमार यादव (खेल), अलका तोमर (कुश्ती), पूनम यादव (भारोत्तोलन), गीतांजलि शर्मा (नृत्य) और खुशबीर सिंह शाद (शायर)।

वर्ष 2013-14 के लिए इन्हें मिला पुरस्कार

Mulayam singh yadav do wait of cm akhilesh.

परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, शास्त्रीय गायक राजन मिश्र व साजन मिश्र, भजन सम्राट अनूप जलोटा, आल्हा गायक वंशगोपाल यादव, बिरहा गायक हीरालाल यादव, सरोद वादक पं. विकास महराज, सामाजिक  कार्यकर्ता रमेश भइया, गीतकार समीर, गायिका रेखा भारद्वाज, लेखक देवीप्रसाद पांडेय व प्रो. माता प्रसाद त्रिपाठी, शायर बेकल उत्साही, कमांडो ट्रेनर अभिषेक यादव, शिक्षाविद् जगदीश गांधी, शतंरज खिलाड़ी श्वेता प्रियदर्शी, मुक्केबाज धर्मेंद्र सिंह, पहलवान भगत सिंह केसरी, लालबचन यादव व विजयपाल यादव, जूडो मुनव्वर अंजार, रोइंग प्लेयर राजेश कुमार यादव व ओलंपियन अशोक कुमार सिंह।

पूरी पुरस्कार राशि दान करेंगे अनूप जलोटा

यश भारती सम्मान पाने से एक दिन पहले भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने अपने पुरस्कार की पूरी धनराशि 11 लाख रुपये दान में देने का निर्णय किया है। यह धन वह एक स्वंयसेवी संस्था हेल्प यू एजूकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट को देंगे।

ट्रस्ट केफाउंडर ट्रस्टी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि अनूप जलोटा चाहते हैं कि इस राशि का प्रयोग भगवद गीता के प्रचार-प्रसार पर आधारित सांस्कृतिक अध्यात्मिक कार्यक्रम ‘राम भी रहीम भी..’ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कराने में किया जाए। उल्लेखनीय है कि यह संस्था लंबे समय से तमाम धार्मिक और साहित्यिक आयोजन करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed