{"_id":"5dd7931b8ebc3e5495361ec9","slug":"mulayam-singh-yadav-celebrates-his-birthday-with-party-workers-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"81 किलो के लड्डू के साथ मनाया गया मुलायम का 81वां जन्मदिन, अखिलेश ने खिलाया केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
81 किलो के लड्डू के साथ मनाया गया मुलायम का 81वां जन्मदिन, अखिलेश ने खिलाया केक
Fri, 22 Nov 2019 05:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 Nov 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
जन्मदिन के मौके पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ अपना 81वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब कई वर्षों से मेरा जन्मदिन मना रहे हैं अब जरूरी है कि कार्यकर्ताओं का जन्मदिन मनाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप अपने क्षेत्र के कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाएं और मुझे बुलाएं। उन्होंने कहा कि देश में कई समस्याएं हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है इसलिए हमेशा ही अन्याय के खिलाफ लड़ें। गरीब व किसानों के लिए संघर्ष करें। यही समाजवाद है। मुलायम ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर उनका आभार जताया।
विज्ञापन
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुलायम के जन्मदिन पर 81 किलो का लड्डू बनाया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
बता दें कि स्वास्थ्य कारणों से मुलायम पहले की तरह वर्तमान राजनीति में सक्रिय नही हैं लेकिन उन्हें देश के शीर्ष नेताओं में से एक माना जाता है। समय-समय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलायम का हालचाल लेने उनके घर जाया करते हैं।