फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav-azamgarh rally-speech

'सिर्फ किसान और मुसलमान ने किया देश का विकास'

Tue, 29 Oct 2013 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 29 Oct 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav-azamgarh rally-speech

सपा सुप्रीमो मुलायमसिंह यादव ने जनता से आग्रह किया है कि अगले लोक सभा चुनाव में सपा उम्मीदवारों के सामने खड़े विरोधी पार्टियों की जमानत जब्त करवा देना।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार-महंगाई को बढ़ावा दिया गया है। यह महज आरोप नहीं हैं, हकीकत है।

महंगाई को रोका जा सकता है लेकिन, केंद्र सरकार की नीयत ही नहीं है, गरीब-किसान-नौजवान उसकी प्राथमिकता में ही नहीं है।

मुलायम ने कहा कि इसीलिए गरीबों के आंकलन के लिए गलत पैमाने बनाए जाते हैं। दस साल में, देश में भूख से पांच लाख लोग मरे हैं।

पढ़ें-'सपा की नीतियां संभाल सकती है देश'
विज्ञापन


आजमगढ़ में 'देश बचाओ देश बनाओ' रैली के जरिए लोक सभा की तैयारियों का आगाज करते हुए मुलायम बोले, देश का विकास सिर्फ किसान और मुसलमान ने किया है।

किसान अनाज भी उगाता है, उसका बेटा सेना में जाकर देश की हिफाजत भी करता है। वे बोले, आज देश के सामने बड़ा सकंट है।

एक बार दिल्ली में समाजवादी पार्टी की सरकार बना दीजिए, हम करके दिखा देंगे कि कैसे महंगाई कम होती है। रोजगार भी बढ़ेगा, किसान भी खुशहाल होगा।

पढ़ें-मां का इलाका संभाला, अब भाई के गढ़ में प्रियंका
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ही हमेशा किसानों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि हमने मुफ्त पानी दिया, जमीनें नीलाम होने से बचाई।

उन्होंने कहा कि चीन हमारे बाद आजाद हुआ, वह देश आज जितना आगे बढ़ गया, आज हमें ही आंखें दिखाता है।

प्रधानमंत्री भी मानते हैं कि संसद में सीमाओं को लेकर मैंने ही सबसे ज्यादा बोला है। मैं ही सबसे पहले रक्षा मंत्री के नाते शहीद के घर गया, उसके परिवार को आर्थिक मदद दी।

मुलायम ने गाए अपने गुण

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने आज आजमगढ़ में अपने बेटे की सरकार और अपना जमकर गुणगान किया।

उन्होंने यूपी सरकार को वादे पूरी करने वाली देश की पहली सरकार बताते हुए नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी के हमलों का जवाब दियाए तो दावा किया कि मैं देश का सबसे कठोर रक्षामंत्री था।


उन्होंने कांग्रेस की केंद्र सरकार पर आरोप लगाया के हमारी सरकार को महज 31 महीने का समय मिला था, हमने जो करके दिखाया, वह कोई भी सरका कोई भी सरकार या रक्षामंत्री नहीं कर पाया।

वह बोले, उनके रक्षामंत्रित्व काल में के भी घुसपैठ नहीं हुई एक भी सैनिक शहीद नहीं हुआ, एक भी बार सीमा पर गोलीबारी नहीं हुई। मैंने ही शुरुआत करवाई सीमार पर कोई शहीद होगा, तो डीएम, एसपी उसके घर जाएंगे, शहीद को पूरा राजकीय सम्मान मिलेगा।

मुलायम ने भी कहा, मुझ पर आरोप लगाता रहा है कि चीन खिलाफ आप बहुत बोलते हैं, पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं बोलते? मैंने जबाव दिया कि मैं ताकतवर के खिलाफ बोलता हूं, बराबरी के खिलाफ नहीं बोलता।

हाल में, सीमा पर इतने हमले हुए, चीन की सेनाएं देश की सीमा पर अंदर तक घुस आईं, कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर पाई।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed