{"_id":"637bbbae6905fa2b801348ec","slug":"mulayam-singh-sp-will-take-a-pledge-of-service-and-struggle-blood-donation-will-be-done-across-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह की जयंती आज : सेवा और संघर्ष का संकल्प लेंगे सपाई, प्रदेशभर में होगा रक्तदान, फल वितरण और हवन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह की जयंती आज : सेवा और संघर्ष का संकल्प लेंगे सपाई, प्रदेशभर में होगा रक्तदान, फल वितरण और हवन-पूजन
Tue, 22 Nov 2022 12:59 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Nov 2022 12:59 AM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में लोगों को समाजवादी विचारधारा से वाकिफ कराया जाएगा। इसी के तहत हर जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम होगा। इसके अलावा तहसील मुख्यालय और विधानसभा क्षेत्रवार भी कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
mulayam singh yadav
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जयंती मंगलवार को पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। जिला मुख्यालयों पर संकल्प सभा होगी जिसमें सपाई नेताजी को याद कर गरीबों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लेंगे। जिला अस्पताल में रक्तदान और फल वितरण किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी निवर्तमान जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं अन्य नेताओं को निर्देश भेजा है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में लोगों को समाजवादी विचारधारा से वाकिफ कराया जाएगा। इसी के तहत हर जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम होगा। इसके अलावा तहसील मुख्यालय और विधानसभा क्षेत्रवार भी कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
सुबह अस्पतालों में रक्तदान शिविर लगेगा और मरीजों को फल बांटा जाएगा। वृद्धा आश्रम में भोजन और गरीबों को वस्त्र वितरण के अलावा हवन पूूजन भी होगा। लखनऊ में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में रक्तदान किया जाएगा।
विज्ञापन