फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh says whole nation is proud of martyrs

आतंकी घटना पर मुलायम सिंह ने कहा, कश्मीर में सेना कार्रवाई करे लेकिन सावधानी से

Sat, 16 Feb 2019 06:48 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 16 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh says whole nation is proud of martyrs
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
लोकसभा सांसद मुलायम सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए शहीदों को श्रदांजलि दी है। उन्होंने एक प्रेस नोट में लिखा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना में 42 सैनिकों का शहीद होना एक हृदयविदारक घटना है, जिसने पूरे देश को हिला दिया। इन शहीदों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण गवाए हैं। सारी देश उनका आभारी है और उनकी शहादत पर गर्व करता है। सारे देश की सहानुभुति शहीदों के परिवारों के साथ है। 
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा कि मेरा यह व्यक्तिगत मानना है कि 42 शहीद ज्यादातर गरीब किसानों के परिवारों से आए होंगे और कई परिवारों में यह एकमात्र रोटी कमाने वाले होंगे। इसलिए उन परिवारों के साथ सरकारों की संवेदनाएं अधिक होनी चाहिए। 
विज्ञापन


सेना को सुझाव देते हुए उन्होंने आगे लिखा कि सेना को अपनी तरह से उचित समय पर सावधानी से इस घटना को हल करने की छूट होनी चाहिए। साथ-साथ मेरा यह भी मानना है कि सरकारें सुनिश्चित करें कि देश के बाकी राज्यों में साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारा कायम रहे। इससे सेना को बल मिलता है और आतंकवादियों के हौसले पस्त होते हैं। अपनी और समाजवातदी पार्टी की ओर से समस्त शहीद परिवारों को शोक संवेदनाए व्यक्त करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed