{"_id":"bac133f06465ebc12c532405d55d5569","slug":"mulayam-singh-said-lalu-yadav-jokes","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव को ये क्या कह गए मुलायम सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू यादव को ये क्या कह गए मुलायम सिंह यादव
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Jan 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जमकर बरसे। उन्हें मसखरा तक कह दिया। कहा कि वह कांग्रेस की चापलूसी में लगे हैं लेकिन उनके पास पास कुछ बचा नहीं है।
विज्ञापन
मुलायम ने कहा कि सरकार की ओर से मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों की इतनी मदद करने के बावजूद कुछ ऐरे-गैरे लोग वहां जाकर राजनीति कर रहे हैं।
लालू प्रसाद का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग जेल से निकलकर सीधे मुजफ्फरनगर पहुंच गए। उन्होंने कहा, समाजवादी लोग कभी नीतियों और सिद्धांतों से समझौता नहीं करते।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव तो सत्ता पाने के लिए लिए भाजपा के करीब चले गए थे। कहा था-मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री नहीं बनने दूंगा। अब वह कांग्रेस की चापलूसी कर रहे हैं। उनके पास कुछ बचा नहीं है।
विज्ञापन
मुलायम ने कहा, मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों को जितनी मदद दी गई है, उतनी आजादी के बाद कभी किसी सरकार ने किसी दंगा पीड़ितों को नहीं दी। 90 करोड़ रुपये तो एक साथ बांट दिए।