फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh press conference on currency change

मुलायम का ऐलान, सपा कोई गठबंधन नहीं करेगी, अकेले लड़ेगी चुनाव

Sat, 12 Nov 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Nov 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh press conference on currency change
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, सपा किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। राष्ट्रीय सम्मेलन का स्पष्ट प्रस्ताव है कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


सपा मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब मुलायम ने कहा कि कोई दल अगर सपा में विलय को तैयार होगा, तो करेंगे, कुछ का कर भी लिया है। उनका इशारा बाहुबली मुख्तार अंसारी के कौमी एकता दल की तरफ था।
विज्ञापन


मुलायम ने जब यह घोषणा की, तब प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव उनके बराबर में ही बैठे थे। सपा में गठबंधन की पैरोकारी उन्होंने ही शुरू की थी। शिवपाल ने दावा किया था कि वे भाजपा को रोकने के लिए चरण सिंह वादी, लोहियावादी व गांधीवादियों को एक साथ लाएंगे और इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम अखिलेश नहीं चाहते थे गठबंधन

mulayam singh press conference on currency change

सीएम अखिलेश यादव किसी से भी गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। वे अपनी सरकार के काम पर जनादेश मांगने की बात कहते रहे हैं। हालांकि मुलायम-शिवपाल की सक्रियता के मद्देनजर उन्होंने पहले अध्यक्ष के फैसले को मानने की बात कही, फिर बुधवार को कहा कि गठबंधन हुआ, तो हम 300 सीटें जीतेंगे।

लालू-नीतीश की पार्टी से थी गठबंधन की अटकलें
समाजवादी पार्टी के कांग्रेस, रालोद व जदयू से गठबंधन करके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन, मुलायम ने एक सवाल के जवाब में साफ कर दिया कि लालू यादव या नीतीश कुमार की पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा।

'सपा ने ही की विलय की पहल, उसी ने ठुकराया भी'

mulayam singh press conference on currency change
मुलायम सिंह यादव व नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala

जद(यू) के प्रमुख महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि पिछले दिनों गठबंधन की पहल सपा ने की थी। बिहार चुनाव से पहले कई दलों के विलय का प्रस्ताव भी सपा ने ही ठुकराया था। तब मुलायम को पार्टी और संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष चुन लिया गया था।

उन्होंने कहा कि हमारा अब भी मानना है कि यूपी में भाजपा को अकेले दम पर कोई भी दल नहीं हरा सकता। इसके लिए समान विचार वाले दलों का साथ आना जरूरी है।

त्यागी ने कहा कि रजत जयंती समारोह के लिए मुलायम की ओर से शिवपाल ने निमंत्रण दिया था। अब मुलायम गठबंधन के बजाय मर्जर की बात कर रहे हैं। मर्जर का प्रस्ताव तो वे पहले ही ठुकरा चुके हैं। तब सपा के तत्कालीन महासचिव रामगोपाल ने कहा था कि मर्जर सपा के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर करने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed